लाइव न्यूज़ :

हरियाणा ने कोविड-रोधी टीके, एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन खरीदने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 मई हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि कोविड-रोधी टीकों की एक करोड़ खुराक और ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की 15,000 शीशियों की खरीद के लिए दो वैश्विक निविदाएं जारी की गई हैं।

विज ने कहा कि केंद्र सभी राज्यों को टीके उपलब्ध करा रहा है, लेकिन अगर विश्व स्तर पर और टीके खरीदे जा सके, तो राज्य जल्द ही सभी पात्र लोगों को टीका लगाने में सक्षम होगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में टीकाकरण शिविर लगाने का फैसला किया है ताकि वहां के छात्रों और कर्मचारियों को टीका लगाया जा सके।

विज ने एक ट्वीट में कहा, "कोविड टीके की एक करोड़ खुराक और एम्फोटेरिसिन की 15000 शीशियों (ब्लैक फंगस के इलाज के लिए प्रयोग होने वाले) की आपूर्ति के लिए दो वैश्विक निविदाएं हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड द्वारा जारी की गई हैं।"

स्वास्थ्य मंत्री ने एक अन्य बयान में कहा कि हरियाणा में कोविड-19 की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है क्योंकि दैनिक मामलों की संख्या महीने की शुरुआत से ही काफी कम हो गई है।

उन्होंने राज्य सरकार के उस हालिया फैसले का भी जिक्र किया जिसके तहत हरियाणा में कोरोना वायरस के मरीजों को पतंजलि आयुर्वेद के एक लाख कोरोनिल किट मुफ्त में बांटे जाएंगे।

कोरोनिल किट वितरित करने की घोषणा योग गुरु रामदेव की एलोपैथी के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर विवाद के बीच हुई है।

विज ने कहा कि कोरोनिल समेत कोई भी दवा जबरन किसी को नहीं दी जा सकती है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एलोपैथी और आयुर्वेद दो अलग-अलग चिकित्सा पद्धति हैं, जो वर्तमान कोविड​​-19 स्थिति से निपटने में योगदान दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए