लाइव न्यूज़ :

Haryana Independence Day 2024: 15 अगस्त से ‘गुड मॉर्निंग’ नहीं ‘जय हिंद’ बोलिए, हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों को दिया निर्देश, गाइडलाइन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2024 17:20 IST

Haryana Independence Day 2024: हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों, जिला खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को यह परिपत्र भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Independence Day 2024: ‘जय हिंद’ का नारा सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिया था।Haryana Independence Day 2024: सरकारी परिपत्र में इसकी जानकारी दी गयी है। Haryana Independence Day 2024: स्वतंत्रता के बाद सशस्त्र बलों द्वारा इसे सलामी के रूप में स्वीकार किया गया था।

Haryana Independence Day 2024: हरियाणा में इस स्वतंत्रता दिवस से सभी स्कूलों में ‘गुड मॉर्निंग’ के स्थान पर अब ‘जय हिंद’ का प्रयोग किया जाएगा। एक सरकारी परिपत्र में इसकी जानकारी दी गयी है। प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी परिपत्र में कहा गया है कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए इस कदम का उद्देश्य छात्रों में ‘देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना उत्पन्न करना’ है। परिपत्र में कहा गया है कि ‘जय हिंद’ का नारा सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिया था।

स्वतंत्रता के बाद सशस्त्र बलों द्वारा इसे सलामी के रूप में स्वीकार किया गया था। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों, जिला खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को यह परिपत्र भेजा है। परिपत्र के अनुसार, स्कूलों में अब ‘गुड मॉर्निंग’ की जगह ‘जय हिंद’ का उपयोग किया जाएगा।

ताकि हर दिन छात्रों को ‘राष्ट्रीय एकता की भावना से प्रेरित किया जा सके’ और देश के ‘समृद्ध इतिहास के प्रति सम्मान’ व्यक्त किया जा सके। इसमें कहा गया है कि देशभक्तिपूर्ण अभिवादन ‘जय हिंद’ छात्रों को देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों की सराहना करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। ‘जय हिंद’ क्षेत्रीय, भाषाई और सांस्कृतिक मतभेदों से परे है और विविध पृष्ठभूमि के छात्रों के बीच एकता को बढ़ावा है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसहरियाणाहर घर तिरंगानायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?