लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत सहायता राशि बढ़ाई

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 जून हरियाणा सरकार ने पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता बढ़ाने की मंगलवार को मंजूरी दे दी। यह एक अप्रैल से प्रभावी होगा।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में वृद्धावस्था पेंशन और विधवाओं, दिव्यांगों, लड़कियों तथा ट्रांसजेंडर के लिये वित्तीय सहायता राशि 2,250 रुपये बढ़ा कर 2,500 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

बयान के मुताबिक, बेघर बच्चों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 1,350 रुपये से बढ़ा कर 1,600 रुपये प्रति माह कर दी गई है। वहीं, स्कूल नहीं जाने वाले अशक्त बच्चों को वित्तीय सहायता 1,650 रुपये से बढ़ा कर 1,950 रुपये प्रति माह की गई है।

मंत्रिमंडल ने एक अन्य फैसले में हरियाणा लोक सेवा आयोग में सदस्यों की संख्या मौजूदा आठ से घटा कर पांच कर दी है।

मंत्रिमंडल ने इस सिलसिले में हरियाणा लोक सेवा आयोग (सेवा शर्तें) नियम, 2018 में एक संशोधन को मंजूरी दी।

मंत्रिमंडल ने कोलोनाइजरों से काफी समय से लंबित ‘बाहरी विकास शुल्क’ की वसूली के लिए एक बार में निपटारा करने की योजना की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।

बयान में कहा गया है कि आज की तारीख तक इस नीति के तहत कोलोनाइजरों से 551 करोड़ रुपयों की वसूली की गई है।

हरियाणा सरकार एक एक अन्य फैसले के तहत नये पूर्ण रूप से निर्मित परिवहन वाहनों का राज्य में डीलरों के जरिए पंजीकरण की प्रणाली शुरू कर रही है।

बयान में कहा गया है कि इससे पंजीकरण प्राधिकरण कार्यालय में भीड़ में काफी कमी आएगी।

मंत्रिमंडल ने रियल एस्टेट उद्योग को भी राहत दी है और भूमि उपयोग बदलाव के लिए अनुमति की अवधि दो महीने के लिए बढ़ा दी है। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर यह फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?