लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का हमला, कहा- BJP-JJP गठबंधन सरकार शासन के एजेंडे को लेकर दिशाहीन

By भाषा | Updated: February 9, 2020 19:52 IST

विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि सरकार गठन के तीन महीने बाद भी इस गठबंधन (भाजपा और जननायक जनता पार्टी) का कोई न्यूनतम साझा कार्यक्रम नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के बीच पुलिस की एक शाखा के मुद्दे पर हुए हाल के विवाद को लेकर भी सरकार पर प्रहार किया।हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने विभागों के बंटवारे में करीब 20 दिन ले लिये और बाद में वे सीआईडी पर नियंत्रण को लेकर झगड़ने लगे।

कांग्रेस नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को दावा किया कि राज्य में नयी सरकार बनने के 100 दिन बाद भी भाजपा-जजपा गठबंधन शासन के एजेंडे को लेकर दिशाहीन है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा शुक्रवार को पेश की गयी 100 दिनों की रिपोर्ट को ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया।

विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि सरकार गठन के तीन महीने बाद भी इस गठबंधन (भाजपा और जननायक जनता पार्टी) का कोई न्यूनतम साझा कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार को बस इस बात का लेखा जोखा नहीं देना चाहिए कि उसने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में क्या हासिल किया, बल्कि उसे 1925 दिनों यानी पिछली भाजपा सरकार के पांच साल और मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार के 100 दिनों की विफलताएं भी गिनानी चाहिए।’’

उन्होंने खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के बीच पुलिस की एक शाखा के मुद्दे पर हुए हाल के विवाद को लेकर भी सरकार पर प्रहार किया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने विभागों के बंटवारे में करीब 20 दिन ले लिये और बाद में वे सीआईडी पर नियंत्रण को लेकर झगड़ने लगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ अब वे बजट पूर्व चर्चा करने लगे हैं लेकिन आर्थिक सर्वेक्षण अबतक जारी नहीं किया गया है। सरकार ने कुछ किया नहीं है और यही वजह है कि 100 दिनों की उनकी प्रगति रिपोर्ट कुछ नहीं बल्कि झूठ का पुलिंदा है।’’ 

टॅग्स :हरियाणाभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील