लाइव न्यूज़ :

Haryana Floor Test: JJP में बड़ी टूट! व्हिप जारी होने के बावजूद विधानसभा में 5 विधायक मौजूद

By आकाश चौरसिया | Updated: March 13, 2024 12:42 IST

Haryana Floor Test: विधानसभा में नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विश्वास मत के दौरान जेजेपी ने पार्टी विधायकों को लेकर व्हिप जारी किया, लेकिन इसके बावजूद 5 विधायक सदन में पहुंच गए हैं। इससे भाजपा का रास्ता लगभग आसान हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देCM नायाब सिंह सैनी के विश्वास मत पेश होने से पहले जेजेपी ने विधायकों को व्हिप जारी कियासाथ ही ये भी कहा कि सदन की कार्यवाही में आप सभी मौजूद नहीं रहेंगेलेकिन, इसके बाद भी पार्टी के 5 विधायकों ने विधानसभा में एंट्री की

Haryana Floor Test: विधानसभा में नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विश्वास मत से पहले जेजेपी ने पार्टी विधायकों को लेकर व्हिप जारी किया, लेकिन इसके बावजूद 5 विधायक सदन में पहुंच गए हैं। इससे भाजपा का रास्ता लगभग आसान हो गया है, क्योंकि बहुमत परीक्षण के लिए भाजपा नीत सरकार को 90 में से 46 विधायकों के मत की जरुरत है। ऐसे में अब विधायकों की संख्या का आंकड़ा बहुमत से पार होता दिख रहा है। क्योंकि बीते मंगलवार को कई निर्दलीय विधायकों ने भाजपा नीत सरकार को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।

जेजेपी के व्हिप जारी करने के बावजूद पार्टी के 5 विधायक सदन पहुंचे। सदन का कार्यवाही शुरू होने से पहले अध्यक्ष ने सदन में नेता प्रतिपक्ष बोलने का मौका दिया। हरियाणा विधानसभा में अनिश्चित काल तक बैठकों को स्थगित करने पर सभी ने पक्ष में वोट डालें। सदन में सीएम नायब सिंह सैनी ने विश्वास मत के लिए प्रस्ताव पास हुआ, इसके साथ अध्यक्ष ने सभी को बोलने का मौका भी दिया और फिर बहस होने लगी। 

जेजेपी ने व्हिप जारी किया और वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहेंगे। अब कुल 90 विधायकों में से 10 विधायक गैरहाजिर होंगे, जबकि व्हिप जारी होने के बावजूद दो विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। अब भाजपा के 41, निर्दलीय 7, कांग्रेस के 30 और इनोला से एक ही विधायक है। लेकिन, फिर भी भाजपा बहुमत परीक्षण में पास हो जाएगी, क्योंकि कल ही कई निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन करने के लिए कह दिया था।  

हरियाणा में तेजी से बदल रही राजनीतिक परिस्थितियों को भांपते हुए भाजपा हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व बदलने की ठान ली। फिर क्या था मंगलवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बिना सोचे राज्यपाल को चंडीगढ़ में इस्तीफा सौंपा और शाम 5 बजे नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पद की गोपिनयता की शपथ ली। उनके साथ कैबिनेट का हिस्सा 5 विधायक भी प्रण लेने के साथ बने। 

टॅग्स :हरियाणाचंडीगढ़दुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो