लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को बचाने में लगा है पूरा गांव, जानें इसके बारे में

By बलवंत तक्षक | Updated: March 3, 2021 17:43 IST

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, सिवानी और भिवानी के गांवों में जीव जंतुओं के पीने के पानी के लिए 12 पक्के तालाब बनाए जा चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकछुओं को सॉफ्ट शैल प्रजाति का इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इनकी पीठ की हड्डी एकदम लचीली दिखती है.प्रजाति में दुनिया के कुछ सबसे बड़े मीठे पानी में रहने वाले कछुए शामिल हैं.गांव के तालाब के चारों तरफ तारबंदी भी करवाई जा रही है.

चंडीगढ़ः दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के संरक्षण में हरियाणा का एक पूरा गांव जुटा हुआ है. फतेहाबाद जिले के काजलहेड़ी गांव में इस समय सॉफ्ट शैल टर्टल प्रजाति के 400 से ज्यादा कछुए हैं.

गांव के जिस तालाब में यह कछुए रह रहे हैं, वहां लोग एक टापू के निर्माण में लगे हैं, ताकि उनके अंडों को संरक्षित किया जा सके. यह टापू अगले एक हफ्ते में बन कर तैयार हो जाएगा. इन कछुओं को सॉफ्ट शैल प्रजाति का इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इनकी पीठ की हड्डी एकदम लचीली दिखती है.

इस प्रजाति में दुनिया के कुछ सबसे बड़े मीठे पानी में रहने वाले कछुए शामिल हैं. इस समय गांव के तालाब के चारों तरफ तारबंदी भी करवाई जा रही है. तारबंदी के बाद कछुओं के बच्चे और उनके अंडों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा. यह कछुए तालाब से बाहर आकर मिट्टी में अंडे देते हैं.

काजलहेड़ी गांव में बने तालाब के पास काफी बंदर और अन्य जीव हैं, जो अब तक कछुओं के बच्चों और उनके अंडों को काफी नुकसान पहुंचाते रहे हैं. इसीलिए तालाब के साथ टापू बनाने का फैसला किया गया है. हिसार में वन व वन्य जीव संरक्षण विभाग के वाइल्ड लाइफ अफसर वेदप्रकाश के मुताबिक काजलहेड़ी गांव के तालाब में टापू तैयार होने के बाद कछुओं के संरक्षण और अंडों को पूरी तरह से बचाया जा सकेगा.

टॅग्स :हरियाणाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?