लाइव न्यूज़ :

कल सवा दो बजे हरियाणा के सीएम पद की शपथ लूंगा, दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री होंगे: मनोहर लाल खट्टर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 26, 2019 15:53 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर बना सियासी समीकरण सुलझ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में भारतीय जनता पार्टी दुष्यंत चौटाला की पार्टी (जेजेपी) के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है।मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कल (27 अक्टूबर) सवा दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा और दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर बना सियासी समीकरण सुलझ गया है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कल (27 अक्टूबर) सवा दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा और दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से कहा, ''हमारे पर हरियाणा में सरकार बनाने के लिए हिस्सेदारी का दावा है। राज्यपाल ने हमारा प्रस्ताव स्वीकार किया है और हमें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है। मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है जिसे स्वीकार कर लिया गया है। कल सवा दो बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।''

इससे पहले कयासबाजी चल रही थी कि जनता जननायक पार्टी (जेजेपी) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दुष्यंत के पिता और नैना चौटाला के पति अजय चौटाला फिलहाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अपने पिता और पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के साथ जेल में बंद हैं। 

नैना चौटाला ने बाढडा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रणबीर सिंह महेन्द्र को तेरह हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया है।

हरियाणा में हाल में संपन्न हुए चुनाव में सबसे ज्यादा बीजेपी ने 40 सीटें, दूसरे नंबर पर कांग्रेस ने 31 और तीसरे स्थान पर जेजेपी ने 10 सीटें जीती हैं। इसके अलावा 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। एक सीट हरियाणा लोकहित पार्टी और एक इंडियन नेशनल लोक दल के खाते में गई है। 

90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए। इस प्रकार बीजेपी (40) और जेजेपी (10) ने गठबंधन कर सरकार गठन का रास्ता साफ कर दिया। हालांकि, वोट प्रतिशत में उछाल के कारण कांग्रेस को इस बार सरकार बनाने की उम्मीद जगी थी लेकिन बीजेपी और जेजेपी के मिल जाने से उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत