लाइव न्यूज़ :

Haryana Election Results 2024: भाजपा को 39.94 और कांग्रेस को 39.09 प्रतिशत वोट मिले?, 11 सीट अंतर, जानिए इनेलो, जजपा और बसपा का मत प्रतिशत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2024 14:09 IST

Haryana Election Results 2024 Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live: वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों में जब भाजपा ने 90 में से 40 सीट जीतीं, तो उसका मत प्रतिशत 36.49 प्रतिशत था।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Election Results 2024 Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live: कांग्रेस को 31 सीट के लिए 28.08 प्रतिशत मत मिले थे।Haryana Election Results 2024 Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live: 48 सीट जीतकर भाजपा सत्ता बरकरार रखने और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है।Haryana Election Results 2024 Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली है।

Haryana Election Results 2024 Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस का मत प्रतिशत लगभग बराबर रहा। भाजपा ने हालांकि सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 39.94 प्रतिशत मत मिले, जबकि कांग्रेस को 39.09 प्रतिशत मत मिले। दोनों पार्टियों को पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार अधिक मत मिले, लेकिन कांग्रेस को 11 प्रतिशत की बढ़त मिली जो भाजपा की तीन प्रतिशत वृद्धि से काफी अधिक है।

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों में जब भाजपा ने 90 में से 40 सीट जीतीं, तो उसका मत प्रतिशत 36.49 प्रतिशत था। वहीं, कांग्रेस को 31 सीट के लिए 28.08 प्रतिशत मत मिले थे। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतकर भाजपा सत्ता बरकरार रखने और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो सीटें जीतीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीट मिलीं। जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों को चुनावों में कोई सफलता नहीं मिली।

इस बीच, दो सीट जीतने वाली इनेलो ने 2019 के अपने मत प्रतशित में सुधार किया और इस बार 4.14 प्रतिशत मत हासिल किये जबकि पिछली बार उसे 2.44 प्रतिशत मत मिले थे। जजपा के मत प्रतिशत में भारी नुकसान हुआ, जो 2019 में 15 प्रतिशत से घटकर 0.90 प्रतिशत रह गया, जब उसने 10 सीट जीती थीं। अकेले चुनाव लड़ने वाली ‘आप’ को पिछले विधानसभा चुनाव के 0.48 प्रतिशत के मुकाबले 1.79 प्रतिशत वोट मिले। पिछले चुनाव में नोटा का मत प्रतिशत 0.52 प्रतिशत था जबकि इस बार यह 0.38 प्रतिशत रहा।

जाट समाज के ‘जातिवादी’ लोगों ने बसपा को वोट नहीं दिया : मायावती ने हरियाणा के नतीजों पर कहा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी पराजय के बाद आरोप लगाया कि जाट समाज के ‘‘जातिवादी’’ लोगों ने बसपा को वोट नहीं दिया। दिवंगत जाट नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के परिजनों के नेतृत्व वाले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के गठबंधन से हरियाणा के चुनाव में उतरी बसपा को एक भी सीट पर जीत न मिलने के बाद मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हरियाणा विधानसभा चुनाव बसपा व इनेलो ने गठबंधन करके लड़ा।

किन्तु आज आए परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बसपा को वोट नहीं दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिससे बसपा के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अंतर से हार गए, हालांकि बसपा समर्थकों का पूरा वोट मिला है।”

मायावती ने अपने श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में कहा, ‘‘उप्र के जाट समाज के लोगों ने अपनी जातिवादी मानसिकता को काफी हद तक बदला है और वे बसपा से विधायक तथा सरकार में मंत्री भी बने हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के जाट समाज के लोगों को भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपनी जातिवादी मानसिकता को जरूर बदलना चाहिए, यह खास सलाह है।’’

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसनायब सिंह सैनीनरेंद्र मोदीभूपेंद्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत