लाइव न्यूज़ :

Haryana Election Results 2024: कुशल नेतृत्व का नतीजा और हरियाणा में हैट्रिक?, पीएम मोदी को सीएम नीतीश ने फोन पर दी बधाई

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2024 15:40 IST

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी को बधाई एवं शुभकामनाएं। हरियाणा की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से चुनावी नतीजों पर चर्चा की है। हरियाणा में शानदार जीत हासिल करने की बधाई दी। नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को नवरात्र की भी शुभकामनाएं दी है।

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के तीसरी बार मिली भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। उन्होंने पीएम मोदी को हरियाणा में मिली प्रचंड जीत को लेकर बधाई दी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से चुनावी नतीजों पर चर्चा की है। इसके अलावा बुधवार को सोशल मीडिया 'एक्स' प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस रिजल्ट पर भाजपा को बधाई दी और इसे पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा बताया। इसके साथ ही उन्होंने फोन पर पीएम मोदी को इस जीत की बधाई दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर हरियाणा में शानदार जीत हासिल करने की बधाई दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को नवरात्र की भी शुभकामनाएं दी है। इस दौरान पीएम ने नीतीश कुमार से उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर बातचीत की है।

वहीं, 'एक्स' पर लिखा कि 'हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर भाजपा को बधाई एवं शुभकामनाएं। हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को बधाई दी है। बता दें कि हरियाणा में कुल 90 सीटों पर 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वहीं, कई ‘एग्जिट पोल’ (परिणाम पूर्व सर्वेक्षण) में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया था, लेकिन एग्जिट पोल के ठीक उल्टा भाजपा की बड़ी जीत हुई है।

हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 48 सीट जीत ली हैं, जबकि कांग्रेस 37 सीट अपने नाम किया। जबकि अन्य को दो सीट हासिल हुई है। हरियाणा के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा में खुशी की लहर है। पीएम मोदी से लगातार एनडीए के नेता बात कर बधाई दे रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस के द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर नित्यानंद राय ने किया पलटवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद कांग्रेस के द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हारती है तो बहाना ढूंढती है। कभी चुनाव आयोग पर अविश्वास जताती है तो कभी जनता पर। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। राहुल को विकास से कोई मतलब नहीं है।

उनको सिर्फ़ चीन और पाकिस्तान के साथ सुर मिलाना, प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना ही आता है। हरियाणा ने प्रधानमंत्री के विकास को स्वीकार किया है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी के परिश्रम को उनके देश भक्ति को, उनके देश सेवा के भाव को हरियाणा की जनता ने स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने किसानों के लिए, गरीबों के लिए, मजदूरों के लिए, युवाओं के लिए जो काम किया है, उसपर हरियाणा की जनता ने मुहर लगाई है। जम्मू कश्मीर में सबसे ज़्यादा मत प्रतिशत भाजपा को मिला है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर की जनता ने भाजपा को जो आर्शीवाद दिया है।

वहीं तेजस्वी यादव के दिल्ली से पटना वापस लौटने के बाद बंगला विवाद में कानूनी कार्रवाई किए जाने की धमकी दिए जाने को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि राजद का घोटालों और भ्रष्टाचार का इतिहास है। आप एक एक घोटालों को उठाकर देखिए, जैसै चारा घोटाला हो, अलकतरा घोटाला हो, वर्दी घोटाला हो, सारे घोटाले का इतिहास है। राजद से अच्छे काम की उम्मीद नहीं कि जा सकती।

वह अपने इस विचार को हमेशा उजागर करते रहते हैं। उनको सिर्फ़ परिवार के लिए जीना है। अपने पार्टी में सिर परिवार का वर्चस्व रखना है। उनको ना बिहार के विकास से मतलब है ना बिहार की जनता से मतलब है। बता दें कि भाजपा ने उपमुख्यमंत्री के आवास से पंखा, एसी और टोटी तक निकाल कर ले जाने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारHaryana Assemblyविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?