लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव 2019: कांग्रेस को फिर लगा झटका, ये दो बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल

By विनीत कुमार | Updated: October 12, 2019 19:56 IST

हरियाणा के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा के भी चुनाव 21 अक्टूबर को हैं। दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान, 24 को आएंगे नतीजेतरुण भंडारी और वरिष्ठ नेता संतोष शर्मा हुए बीजेपी में शामिल

हरियाणा में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रस को दो बड़े झटके लगे हैं। कांग्रेस पार्टी के तरुण भंडारी और वरिष्ठ नेता संतोष शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गये। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर को है।

दोनों कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे तरुण भंडारी और हरियाणा गौ कमिशन के चेयरमैन संतोष शर्मा के बीजेपी में शामिल होने पर बधाई। आपने हमारे सरकार के पिछले 5 साल में विकास के काम को देखते हुए यह फैसला लिया।'

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बीजेपी हर उस शख्स का स्वागत करती है जो राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाना चाहता है और सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होना चाहता है। पंचकुला म्यूनिसिपल काउंसिल के पूर्व में प्रेसिडेंट रहे हैं और ऐसे में उनकी शहर पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। 

गौरतलब है कि हरियाणा के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा के भी चुनाव 21 अक्टूबर को हैं। दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos