लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के डिप्टी सीएम व पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, नेताओं ने मिलने वालों से कहा- अपना भी टेस्ट करवाएं

By गुणातीत ओझा | Updated: October 6, 2020 16:32 IST

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ही नेताओं ने कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के डिप्टी सीएम और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव।दोनों नेताओं ने संपर्क में आए लोगों से कहा, डॉक्टर की सलाह लेकर करवा लें टेस्ट।

कोरोना महामारी से राजनेता भी अछूते नहीं है। हाल ही में कई नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आईं थी। नेताओं के संक्रमित होने का ताजा मामला हरियाणा और पंजाब में सामने आया है। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ही नेताओं ने कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। दोनों नेताओं ने लोगों से यह आग्रह भी किया है कि हाल में उनके संपर्क में आए लोग डॉक्टर से मिलें और डॉक्टर कहे तो अपना कोविड टेस्ट भी जरूर करा लें।

हरियाणा में कई नेता हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा में इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता समेत कई मंत्री और करीब आधा दर्जन विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले महीने जब राज्य में विधानसभा सत्र हुआ था, उस वक्त बड़ी संख्या में विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अगर सिर्फ हरियाणा की बात करें तो राज्य में अबतक करीब 1.34 लाख केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, अब सिर्फ 12 हजार के करीब केस एक्टिव हैं और 1.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संकट के चलते अबतक 1500 के करीब लोगों की जान जा चुकी है।

बलबीर सिंह सिद्धू राहुल गांधी की रैली में थे मौजूद

बलबीर सिंह सिद्धू सोमवार को पंजाब में हो रही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली के लिए संगरूर में मौजूद थे। इस रैली में राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। राहुल की रैली के दौरान बलबीर सिद्धू स्टेज सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे। इस दौरान वह राहुल गांधी और सीएम अमरिंदर सिंह के संपर्क में भी आए थे। कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बलबीर सिंह सिद्धू को कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। उन्हें बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत हो रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील