लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः ऐसे लोग हैं जो केवल पद की चाहत रखते हैं, कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने पूर्व सीएम हुड्डा पर किया हमला, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी भी निशाना साध चुकी हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2023 17:21 IST

हरियाणा सरकार की प्रमुख योजना की विसंगतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की अन्य वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा और किरण चौधरी भी हुड्डा पर निशाना साध चुकी हैं।किसानों और हाल की बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले हाल के हफ्तों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम कर रहे हैं।

कैथलः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी में ऐसे लोग हैं जो केवल पद की चाहत रखते हैं। कांग्रेस महासचिव ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस टिप्पणी को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परोक्ष हमले के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस की अन्य वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा और किरण चौधरी भी हुड्डा पर निशाना साध चुकी हैं।

 

वहीं, पार्टी के जन आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत राज्य के कैथल जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने संपत्ति पहचान पत्र जारी करने की हरियाणा सरकार की प्रमुख योजना की विसंगतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा।

इस कार्यक्रम में चौधरी भी मौजूद रहीं। हालांकि कुमारी सैलजा कांग्रेस-शासित किसी अन्य राज्य में आयोजित एक कार्यक्रम में गई हुई थीं, जिससे कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। सुरजेवाला ने किसानों और हाल की बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया। इसके बाद, उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में ऐसे लोग भी हैं, जो केवल पद मांग रहे हैं... हम पद मांगने की लड़ाई नहीं लड़ रहे, हम आपके दुख और तकलीफ को हराने की लड़ाई लड़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके और हमारे बीच यही अंतर है।’’ सुरजेवाला, सैलजा और चौधरी आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले हाल के हफ्तों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम कर रहे हैं।

भाजपा को यमुनापार भेजने वाले भ्रष्टाचार की यमुना में गोता लगा रहे हैं-दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार पर घोटाले में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ऐसा कोई दिन शायद ही बीतता हो जब इस सरकार के किसी घोटाले की खबर अखबारों में न आती हो।

हुड्डा ने सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जजपा का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘पिछले चुनाव में जो लोग भाजपा को यमुनापार भेजने की बात करते थे, आज वो भाजपा के साथ भ्रष्टाचार की यमुना में गोता लगा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की छूट पर बना यह - भाजपा और जजपा - गठबंधन हरियाणा को दीमक की तरह खा रहा है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की शह पर हजारों करोड़ के दर्जनों घोटाले हो चुके हैं और ऐसा कोई दिन शायद ही बीतता हो जब इस सरकार के किसी घोटाले की खबर अखबारों में न आती हो।

उन्होंने कहा कि लेकिन घोटालों के डबल इंजन की सरकार ने किसी भी घोटाले में बड़े मगरमच्छों पर कोई कार्रवाई नहीं की। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज गांव धरौदी में नरवाना हलके के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक ली और सभी को कार्यक्रम का न्योता भी दिया।

टॅग्स :हरियाणाRandeep Singh Surjewalaभूपेंद्र सिंहकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?