लाइव न्यूज़ :

हरियाणा कांग्रेस में बवाल!, कुलदीप बिश्नोई ने उदय भान के अध्यक्ष बनने पर दिखाई बागी तेवर, कहा-राहुल गांधी से ‘जवाब’ मांगेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2022 23:49 IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजन लाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई खुद भी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के दावेदार थे। हुड्डा के करीबी माने जाने वाले उदय भान दलित समुदाय से आते हैं और उन्होंने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने बागी रुख दिखाई।हरियाणा से कांग्रेस के दो पूर्व नेताओं ने बुधवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

नई दिल्लीः हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी उदय भान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद बागी रुख अपनाने का संकेत देते हुए बुधवार को कहा कि आगे कोई कदम उठाने से पहले वह राहुल गांधी से ‘जवाब’ मांगेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, "साथियों, आप सबके संदेश सोशल मीडिया पर पढ़ रहा हूँ। आपका अपार प्यार देख कर मैं अत्यंत भावुक हूँ। आपकी तरह ग़ुस्सा मुझे भी बहुत है। लेकिन मेरी सब से प्रार्थना है कि जब तक मैं राहुल जी से जवाब ना माँग लूँ, हमें कोई कदम नहीं उठाना है। अगर मेरे प्रति आपके मन में स्नेह है तो संयम रखें।"

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजन लाल के पुत्र बिश्नोई खुद भी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के दावेदार थे। हुड्डा के करीबी माने जाने वाले उदय भान दलित समुदाय से आते हैं और उन्होंने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है। 

हरियाणा में कांग्रेस के दो पूर्व नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा

हरियाणा से कांग्रेस के दो पूर्व नेताओं ने बुधवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप के नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व विधायक रमेश गुप्ता और पूर्व विधायक गुलशन कुमार बग्गा, अपने परिजनों और समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में ‘आप’ का आधार बढ़ता जा रहा है क्योंकि लोग चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के शासन का मॉडल इस राज्य में भी लागू हो। 

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसकुलदीप बिश्नोईभूपेंद्र सिंहसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?