लाइव न्यूज़ :

Haryana Congress Candidate List: सीएम सैनी के खिलाफ मेवा सिंह, गढ़ी सांपला-किलोई से ताल ठोकेंगे हुड्डा, 28 विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 7, 2024 11:28 IST

Haryana Congress Candidate List: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना और राज्य प्रमुख उदयभान को होडल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनयी दिल्ली में हुई बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई।कांग्रेस ने मेवा सिंह को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से मैदान में उतारा है। पहली सूची में पांच महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

Haryana Congress Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई। पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। भाजपा ने 67 प्रत्याशियों की घोषणा की तो कांग्रेस ने 32 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस ने अपने सभी 28 विधायकों को पुन:उम्मीदवार बनाया है। जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से ओलंपिक पहलवान विनेश फोगट के अलावा गढ़ी सांपला-किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को मैदान में उतारा गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, जो 2019 में विधानसभा चुनाव हार गए थे, को होडल से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कांग्रेस ने पहले 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, लेकिन थोड़ी देर बाद सीईसी ने एक बयान में कहा कि पार्टी ने इसराना सीट (सुरक्षित) से बलबीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सिंह इसराना सीट से मौजूदा विधायक हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की नयी दिल्ली में हुई बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई।

कांग्रेस ने मेवा सिंह को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से मैदान में उतारा है। कांग्रेस द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई पहली सूची में पांच महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया गया है। फोगाट को छोड़कर बाकी चार महिलाएं मौजूदा विधायक हैं और इनमें पूर्व राज्य मंत्री गीता भुक्कल भी शामिल हैं।

कांग्रेस ने शाहबाद विधानसभा सीट (सु) से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बागी होकर पार्टी में शामिल हुए राम करण और निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर को भी टिकट दिया है। धर्मपाल हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस ने सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, रोहतक से भारत भूषण बत्रा, बादली से कुलदीप वत्स, रेवाड़ी से चिरंजीव राव और फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

किसी सांसद के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में बाबरिया ने सीईसी की बैठक के बाद कहा, ''आज तक किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई है।'' फोगाट के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि यह निर्णय हो चुका है कि वह जुलाना से चुनाव लड़ेंगी।'' सूत्रों ने बताया कि हुड्डा गुट और कुछ अन्य नेता आप के साथ सीट बंटवारे के खिलाफ हैं।

कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद पूनिया को पार्टी द्वारा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि पूनिया चुनाव लड़ेंगे या नहीं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसAam Aadmi Partyभूपेंद्र सिंहविनेश फोगाटबजरंग पूनियाBajrang Punia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत