लाइव न्यूज़ :

"कभी राहुल गांधी कहते हैं, राहुल गांधी ने राहुल गांधी को मार दिया, कभी वो...": सीएम मनोहर लाल खट्टर

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2023 19:43 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा क‍ि कभी वो (राहुल गांधी) कहते हैं कि राहुल गांधी को राहुल गांधी ने मार दिया है। कभी वो शिव भक्त बन जाते हैं। उनकी कोई दिशा ही नहीं समझ में आती है। इससे केवल हम ही नहीं बल्कि स्वयं कांग्रेस के लोग हैरान हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, राहुल गांधी से हम ही नहीं बल्कि स्वयं कांग्रेस के लोग हैरान हैंहरियाणा के कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी ने खुद को बताया था तपस्वी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को राहुल गांधी के कौरव-पांडवों वाले बयान पर जोरदार प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता की बयानबाजी पर भी हैरानी जताई। हरियाणा सीएम ने कहा क‍ि कभी वो (राहुल गांधी) कहते हैं कि राहुल गांधी को राहुल गांधी ने मार दिया है। कभी वो शिव भक्त बन जाते हैं। उनकी कोई दिशा ही नहीं समझ में आती है। इससे केवल हम ही नहीं बल्कि स्वयं कांग्रेस के लोग हैरान हैं। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने उसे मार दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में ठंड के बावजूद टी-शर्ट पहनने को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि मुझे ये फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरे बारे में क्या सोचता है। मैं तपस्वी था अब भी हूं। चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और वह अपना काम कर रहे हैं। ये देश तपस्वियों का है।

वहीं भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि "राहुल एक 'नकली हिंदू' हैं, जो नाटक करने के लिए कपड़े पर 'जनेऊ' पहनते हैं। हम सभी उनके मानसिक स्तर को जानते हैं। कोई भी नहीं उसे गंभीरता से लेता है, न तो हम और न ही कांग्रेस नेतृत्व।" सोमवार को कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी ने महाभारत कौरव-पांडवों का जिक्र करते हुए कहा था कि पांडव 'सभी धर्मों' के समर्थक थे और वे 'तपस्वी' थे। उन्होंने यह भी कहा कि पांडवों ने नोटबंदी और जीएसटी लागू नहीं किया क्योंकि वे तपस्वी थे।   

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरहरियाणाराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो