लाइव न्यूज़ :

पंचकूला में एक ही परिवार के 9 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 213 हुई

By गुणातीत ओझा | Updated: April 16, 2020 16:01 IST

हरियाणा में आज गुरुवार को 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें से 8 पंचकूला के एक ही परिवार के और एक मामला पलवल का है। नए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 213 हो गई है। इन 213 मरीजों में इटली के 14 लोग भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में आज गुरुवार को 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें से 8 पंचकूला के एक ही परिवार के और एक मामला पलवल का है।हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 9 सदस्यों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद इन लोगों से मिलने वालों की तलाश की जा रही है।

गुरुग्राम। कोरोना वायरस से जंग में देश के कई राज्यों में से हरियाणा भी प्रभावी तरीके अपानकर संक्रमण को कंट्रोल करने में सफल रहा है। अन्य राज्यों की तुलना में हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम है। लेकिन गुरवार को एक ही परिवार के 9 सदस्यों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी हैरत में हैं। राज्य में आज गुरुवार को 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें से 8 पंचकूला के एक ही परिवार के और एक मामला पलवल का है। नए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 213 हो गई है। इन 213 मरीजों में इटली के 14 लोग भी शामिल हैं।

हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 9 सदस्यों के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद इन लोगों से मिलने वालों की तलाश की जा रही है। सभी को तलाशकर क्वारंटाइन किए जाने की तैयारी है। कोरोना संक्रमित हुआ यह परिवार पंचकूला के सेक्टर 15 में रहता है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले इस परिवार की एक महिला 44 साल की सोनिया महाजन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके अगले दिन उनके पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। जिसके तुरंत बाद परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए। पीजीआई चंडीगढ़ की रिपोर्ट में परिवार के 9 सदस्यों के कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। इन 9 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के दूसरे सदस्यों पर भी खतरा मंडराने लगा है।

हरियाणा में नूंह सबसे ज्यादा प्रभावित

हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 9 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 213 तक पहुंच गई है। राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिला नूंह है। नूंह में मंगलवार को तीन नये मामले सामने आए थे। इन मामलों के प्रकाश में आने के बाद नूंह कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मुताबिक हरियाणा में संक्रमितों की संख्या तबलीगी जमात के सदस्यों के नमूनों के पॉजिटिव आने की वजह से है। उन्होंने मंगलवार को बताया कि जमात के 110 सदस्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियापंजाब में कोरोनाहरियाणातबलीगी जमात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील