लाइव न्यूज़ :

तो क्या अमित शाह की रैली में विरोध की आशंका से हरियाणा की बीजेपी सरकार वापस ले रही जाट हिंसा से जुड़े मुकदमे?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 10, 2018 10:16 IST

रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा सरकार अभी तक ऐसी 208 एफआईआर वापस ले चुकी है जिसमें 1980 लोग आरोपी थे।

Open in App

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जाट आंदोलन के दौरान 882 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई 70 एफआईआर वापस लेने का फैसला लिया है। माना जा रहा है खट्टर सरकार ने ये फैसला 15 फरवरी को जींद में होने वाली बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली के मद्देनजर लिया है। फरवरी 2016 में हरियाणा के विभिन्न जिलों में जाटों ने आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किए थे जिसमें व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ जाट संगठन अमित शाह की रैली का विरोध कर रहे थे। राज्य सरकार ने जाटों को खुश करने के लिए ये फैसला लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस को हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने बताया कि जिन एफआईआर को वापस लिया जा रहा है वो  पेड़ गिराने, हाईवे जाम करने और ट्रेन रोकने जैसे "छोटे" मामले से जुड़ी हैं। रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा सरकार अभी तक ऐसी 208 एफआईआर वापस ले चुकी है जिसमें 1980 लोग आरोपी थे। हरियाणा में पिछले साल हुई जाट हिंसा में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी। 

हरियाणा के सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि सरकार ने जाट हिंसा के पीड़ित परिवारों के 30 लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार सरकार ने नौकरी दी है। सरकार ने पीड़ितों को मुआवजा भी दिया है। 

जाट आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संगठन ऑल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने अमित शाह की रैली का विरोध करने की धमकी दी थी। संगठन के अध्यक्ष यशपाल आर्य ने जींद में अमित शाह की रैली में व्यवधान पैदा करने की धमकी दी है। यशपाल आर्य हरियाणा सरकार द्वारा वापस लिए गये मुकदमों से संतुष्ट नहीं है। यशपाल आर्य ने  इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि सरकार जाटों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है। 

साल 2014 में हुए विधान सभा चुनाव के बाद हरियाणा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी थी। बीजेपी ने गैर-जाट नेता मनोहर लाल खट्टर को राज्य का सीएम बनाया। हरियाणा के इतिहास  में पहली बार कोई गैर-जाट मुख्यमंत्री बना।

टॅग्स :अमित शाहबीजेपीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो