लाइव न्यूज़ :

खट्टर सरकार में ‘पेपर लीक माफिया‘ का केंद्र बना हरियाणा: सुरजेवाला

By भाषा | Updated: September 3, 2021 22:50 IST

Open in App

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली मनोहर लाल खट्टर सरकार में हरियाणा ‘पेपर लीक माफिया’ और ‘पेपर बेच माफिया’ का केंद्र बन गया है। उन्होंने जेईई (मुख्य) परीक्षा में एक निजी संस्थान द्वारा कथित तौर पर हेराफेरी किये जाने का हवाला देते हुए कहा कि सोनीपत में इस परीक्षा का पेपर लीक किया गया। सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘हरियाणा प्रदेश में एक तरफ बेरोजगारी की दर देश में सबसे अधिक 35 प्रतिशत को पार कर चुकी है, तो दूसरी ओर युवाओं के भविष्य को सरेआम बेचने का काला धंधा भाजपा-जजपा सरकार की नाक के नीचे लगातार फल-फूल रहा है। जेईई परीक्षा का पेपर हरियाणा में लीक होने से प्रदेश सरकार का नकारापन एक बार फिर जगजाहिर हो गया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘खट्टर-चौटाला सरकार में हरियाणा ‘‘पेपर लीक माफिया’’ व ‘‘पेपर बेच माफिया’’ का केंद्र बन गया है, जहां पर पेपर लीक माफिया में कानून का कोई भय नहीं रह गया है।’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने दावा किया, ‘‘पिछले सालों में लगातार 28 बार से अधिक अलग-अलग पदों के पेपर ‘पेपर लीक माफिया’ व ‘पेपर बेच माफिया’ के माध्यम से लीक हुए और बेचे गए। आज तक भाजपा-जजपा सरकार न तो इस माफिया का भंडाफोड़ कर पाई और न उस पर रोक लगा पाई और न ही उन्हें सजा दिलवा पाई। इस कारण पेपर लीक माफिया के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?