लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव : 52 साल से बरवाला ने कभी दूसरी बार मौका नहीं दिया किसी विधायक को

By बलवंत तक्षक | Updated: September 30, 2019 08:59 IST

पांच साल पहले वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में बरवाला के लोगों ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार वेद नारंग को विजयी बनाया था.

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2000 के चुनाव में कांग्रेस के जयप्रकाश इनेलो की प्रमिला को हराकर विधानसभा में पहुंचे थे.हरियाणा में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है.

हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला एक ऐसा चुनाव क्षेत्र है, जहां लोगों ने किसी भी विधायक को दूसरी बार विधानसभा में पहुंचने का मौका नहीं दिया. चाहे यह चुनाव क्षेत्र रिजर्व रहा हो या सामान्य, लेकिन किसी भी विधायक को इस क्षेत्र से दोबारा नहीं चुनने की परंपरा आज तक चली आ रही है. पिछले 52 साल के दौरान 12 बार चुनाव हुए हैं और इस क्षेत्र के लोग हर बार जीत का सेहरा नए उम्मीदवार के सिर पर बांधते रहे हैं.

इस इलाके के लोगों का शुरू  से ही चुनाव जीतने वाले अपने विधायकों के लिए एक साफ संदेश रहा है, अगर काम के मामले में लोगों की भावनाओं पर खरे नहीं उतरे तो दोबारा यहां आने की जरूरत नहीं है. इस क्षेत्र से एक बार जीते किसी विधायक के आज तक दूसरी बार विधानसभा में नहीं पहुंच पाने पर आप कह सकते हैं कि बरवाला केलोग अपने विधायक के कामकाज से कभी भी संतुष्ट हुए ही नहीं.  

पांच साल पहले वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में बरवाला के लोगों ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार वेद नारंग को विजयी बनाया था. नारंग ने भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पूनिया को शिकस्त दी थी. इससे पहले वर्ष 2009 के चुनावों में इनेलो की शीला भ्याण को हराकर कांग्रेस के रामनिवास घोडेला जीते थे. वर्ष 2005 के चुनावों में जीत का सेहरा कांग्रेस के रणधीर सिंह उर्फ धीरा के सिर पर बंधा था, उन्होंने इनेलो के उमेद सिंह लोहान को मात दी थी.

अगर बरवाला के चुनावी इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो पाएंगे कि वर्ष 2000 के चुनाव में कांग्रेस के जयप्रकाश इनेलो की प्रमिला को हराकर विधानसभा में पहुंचे थे. यहां वर्ष 1996 के चुनाव में हरियाणा विकास पार्टी के अनंतराम को हरा कर आजाद उम्मीदवार रेलूराम ने जीत दर्ज की थी. वर्ष 1991 के चुनावों में यहां जनता दल के उम्मीदवार को हराकर कांग्रेस के जोगेंद्र सिंह जोग विधानसभा में पहुंचने में कामयाब रहे थे. वर्ष 1987 के चुनावों में हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल की लहर थी और इस लहर पर सवार हो कर लोकदल के सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के इंद्रसिंह नैन को हराकर जबरदस्त जीत हासिल की थी.

बरवाला क्षेत्र से वर्ष 1982 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इंद्रसिंह नैन आज़ाद उम्मीदवार जोगेंद्र सिंह जोग को हराने में कामयाब रहे थे, जबकि वर्ष 1977 के चुनावों में यहां से आजाद उम्मीदवार ठंडीराम को शिकस्त दे कर जनता पार्टी के जय नारायण ने जीत हासिल की थी. इससे पहले यह चुनाव क्षेत्र जब रिजर्व था, तब वर्ष 1968 के चुनाव में कांग्रेस के गोवर्धन दास ने बीकेडी के पीरचंद को हरा दिया था. पंजाब से 1966 में हरियाणा के अलग होने के बाद पहली बार वर्ष 1967 में हुए आम चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार पी. सिंह अपने विरोधी एसएसपी उम्मीदवार ए. सिंह को हरा कर विधानसभा में पहुंचे थे.

हरियाणा में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है. देखना है कि हर बार की तरह इस बार भी बरवाला क्षेत्र के लोग अपने लिए नया विधायक चुनने की परंपरा कायम रख पाते हैं या नहीं? लगता तो ऐसा ही है, लेकिन तस्वीर के पूरी तरह साफ होने के लिए 24 अक्तूबर तक तो इंतजार करना ही पड़ेगा. 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया