लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly polls: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भंग किया विधानसभा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 21:52 IST

Haryana Assembly polls: हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को चुनाव हैं और मतगणना आठ अक्टूबर को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Assembly polls: विधानसभा में भाजपा के 41, कांग्रेस के 28 विधायक थे।Haryana Assembly polls: जनजनायक जनता पार्टी (जजपा) के छह थे।Haryana Assembly polls: हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के एक-एक सदस्य थे।

 

 

 

 

 

Haryana Assembly polls: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। इससे एक दिन पहले ही कैबिनेट ने विधानसभा को भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की थी। हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 (2) (बी) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह अनुच्छेद राज्य के राज्यपाल को विधानसभा को भंग करने की शक्ति देता है।

हरियाणा मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल दत्तात्रेय से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी, ताकि अंतिम बैठक से छह महीने की अवधि समाप्त होने से पहले सत्र बुलाने से बचा जा सके। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल तीन नवंबर को खत्म हो रहा था। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल के विधानसभा भंग करने के कदम के बाद, नायब सिंह सैनी नीत सरकार चुनाव बाद सरकार के गठन तक कार्यवाहक सरकार के तौर पर दायित्वों का निर्वहन करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने पहले कहा था कि पिछले सत्र से छह महीने की अवधि समाप्त होने से पहले सदन की बैठक बुलाना संवैधानिक आवश्यकता थी।

विधानसभा को भंग करने की सिफारिश करने का कैबिनेट का कदम किसी भी संवैधानिक संकट को टालने के लिए प्रतीत होता है। हरियाणा विधानसभा का अंतिम सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था, जब नायब सिंह सैनी सरकार ने विश्वास मत हासिल किया था और अगला सत्र आगामी 12 सितंबर तक बुलाया जाना जरूरी था।

सैनी ने मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री का पद संभाला था। खट्टर अब केंद्रीय मंत्री हैं। सरकार आमतौर पर अगस्त में मानसून सत्र बुलाती रही है। हालांकि, 16 अगस्त को चुनाव की घोषणा कर दी गई जिसके बाद सरकार ने सत्र नहीं बुलाया।

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को चुनाव हैं और मतगणना आठ अक्टूबर को की जाएगी। भंग कर दी गई विधानसभा में भाजपा के 41, कांग्रेस के 28, जनजनायक जनता पार्टी (जजपा) के छह, हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के एक-एक सदस्य थे जबकि चार निर्दलीय थे। वहीं, नौ सीट खाली थीं।

टॅग्स :नायब सिंह सैनीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतधर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से गूंजा गीता का संदेश, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 21000 बच्चों सहित विभिन्न देशों में वैश्विक गीता पाठ

भारतप्रधानमंत्री मोदी का अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत, पीएम ने मंत्रोच्चारण के बीच की ब्रह्मसरोवर पर की सांध्य कालीन महाआरती

भारतश्री गुरु तेग बहादुर जी ने भी सत्य, न्याय और आस्था की रक्षा को अपना धर्म माना, पीएम मोदी बोले-सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, वीडियो

भारतश्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने निभाई पवित्र ‘पलकी सेवा’, पंज प्यारों की अगुवाई में हुआ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश

भारतकुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण के पवित्र शंख को समर्पित स्मारक 'पांचजन्य' का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील