लाइव न्यूज़ :

Watch Haryana Assembly polls: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका?, सिरसा सीट से उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने नाम वापस लिया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2024 16:11 IST

Haryana Assembly polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव में सिरसा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 45 वर्षों से बीजेपी की सेवा कर रहे हैं। आगे की रणनीति तय की जाएगी।रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।कांग्रेस की झूठ और धोखे की राजनीति से दूर रखना है।

Haryana Assembly polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। सिरसा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। जांगड़ा ने कहा कि मैंने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। बीजेपी नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है और रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। मुख्य उद्देश्य राज्य को कांग्रेस की झूठ और धोखे की राजनीति से दूर रखना है। पिछले 45 वर्षों से बीजेपी की सेवा कर रहे हैं। आगे की रणनीति तय की जाएगी।

संकेत मिलता है कि भाजपा द्वारा हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के प्रमुख गोपाल कांडा को समर्थन दिये जाने की संभावना है। कांडा, सिरसा से मौजूदा विधायक हैं और उन्होंने पूर्व में भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया था। जांगड़ा ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

यह निर्णय राज्य और देश के हित में लिया गया है...हमें ‘कांग्रेस मुक्त हरियाणा’ सुनिश्चित करना है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कांडा के पक्ष में अपना नामांकन वापस लिया है, जांगड़ा ने कहा, ‘‘गोपाल कांडा ने पांच साल तक हमारा (भाजपा का) समर्थन किया है। हमने यह फैसला सिरसा के विकास के लिए लिया है।’’

कांग्रेस की तरह भाजपा भी अब राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 89 पर ही चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने भिवानी सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के लिए छोड़ी है। पिछले सप्ताह, भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी ने जांगड़ा को सिरसा से प्रत्याशी बनाया था।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सिरसा में कांडा को समर्थन दे रहा है। इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठजोड़ के तहत विधानसभा चुनाव लड़ रहा है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। सत्तारूढ़ भाजपा जीत की ‘हैट्रिक’ बनाने की कोशिश में जुटी है, लेकिन उसे कांग्रेस पार्टी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जो सत्ता विरोधी लहर का फायदा उठाने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Haryana Assemblyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत