लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly polls: हरियाणा में 20629 मतदान केंद्र, वोटर 20354350, पहली बार वोट करेंगे 1,29,392 युवा, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2024 11:36 IST

Haryana Assembly polls: मतदाताओं में से 1,07,75,957 (1.07 करोड़) पुरुष, 95,77,926 (95.77 लाख) महिलाएं और 467 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुल मतदाताओं से 5,24,514 (5.24 लाख) मतदाता 18 से 19 वर्ष की आयु के हैं।100 वर्ष से अधिक आयु के 8,821 मतदाता हैं।चुनाव के लिए 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Haryana Assembly polls: हरियाणा में सौ की उम्र के 8,821 मतदाताओं सहित दो करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पांच अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अग्रवाल ने बताया कि कुल 2,03,54,350 (2.03 करोड़) मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं और राज्य में 100 वर्ष से अधिक आयु के 8,821 मतदाता हैं। कुल पात्र मतदाताओं में से 1,07,75,957 (1.07 करोड़) पुरुष, 95,77,926 (95.77 लाख) महिलाएं और 467 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। अग्रवाल ने बताया कि कुल मतदाताओं से 5,24,514 (5.24 लाख) मतदाता 18 से 19 वर्ष की आयु के हैं।

2,31,093 (2.31 लाख) 85 या उससे अधिक आयु के जबकि 1,49,142 (1.49 लाख) दिव्यांग मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए राज्य में 20,629 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाता सूची के 27 अगस्त को अंतिम प्रकाशन के बाद भी फॉर्म-6 (नये मतदाताओं के लिए आवेदन) दो सितंबर तक स्वीकार किये गये।

अग्रवाल ने एक बयान में बताया, “इससे 1,29,392 (1.29 लाख) नये मतदाता जुड़े, जिनमें 64,031 पुरुष, 65,352 महिलाएं और नौ ट्रांसजेंडर शामिल हैं।” उन्होंने बताया, “इसके परिणामस्वरूप, राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या अब 2,03,54,350 (2.03 करोड़) हो गई है।”

हरियाणा चुनाव : भाजपा और कांग्रेस के कई बागी नेताओं ने अपना नाम वापस लिया

हरियाणा में पार्टियों द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज होकर चुनावी मैदान में उतरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अपना नाम वापस ले लिए। पांच अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होने के बाद राज्य की 90 विधानसभा सीट पर अब 1,031 उम्मीदवार रह गए।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 1,559 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें से जांच के बाद 1,221 नामांकन पत्र वैध पाए गए और इनमें से 190 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब 1,031 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए।

नामांकन वापस लेने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इनमें से कई बागी उम्मीदवारों से संपर्क किया और उन्हें पीछे हटने के लिए राजी कर लिया। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 1,031 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

हरियाणा : खट्टर ने मतदाताओं से कांग्रेस के वादों पर सवाल उठाने और गुमराह नहीं होने को कहा

मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए जनता से कांग्रेस द्वारा किए जा रहे ‘बड़े-बड़े वादों’ पर सवाल उठाने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे हट रही है। खट्टर ने सोमवार को हरियाणा के रोहतक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में पार्टी अपने वादों से पीछे हट गई है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी ने झूठे वादे किए और अब उन्हें पूरा करने के लिए उसके पास धन की कमी है। राज्य में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। खट्टर ने कहा कि जनता को कांग्रेस के झूठ से गुमराह नहीं होना चाहिए। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और कांग्रेस को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ेगा।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Aam Aadmi Partyचुनाव आयोगBJPelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत