लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस घोषणापत्र:10 हजार रुपये महीने का बेरोजगारी भत्ता, हरियाणा चुनावों में गृहणियों, किसानों को भी लुभाने की तैयारी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 10, 2019 09:09 IST

Congress Manifesto: आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कई लोकलुभावन वादे करने की तैयारी में हैं, जिसमे युवाओं से लेकर गृहणियों तक के लिए वादे होंगे

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस हरियाणा के लिए अपने घोषणापत्र में कर सकती है कई लोकलुभावन वादेपार्टी राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए 10 हजार रुपये के भत्ते का वादा कर सकती है

हरियाणा में सत्ता की वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस सभी वर्गों को खुश करने वाला घोषणापत्र जारी कर सकती है। इसमें पार्टी शिक्षित बेरोजगार युवाओं से लेकर बुजुर्गों और गृहणियों तक के लिए घोषणाएं कर सकती हैं। 

साथ ही सत्ता में आने के 24 घंटे के भीतर ही किसानों की कर्जमाफी का वादा भी किया जा सकता है। इन चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र 11 अक्टूबर को जारी हो सकता है।

10 हजार रुपये महीने का बेरोजगारी भत्ता देगी कांग्रेस!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस घोषणापत्र में कांग्रेस पोस्ट ग्रैजुएट बेरोजगारों के लिए 10 हजार रुपये महीने का बेरोजगारी भत्ता, ग्रैजुएट बेरोजगारों के लिए 7000 रुपये महीने का बेरोजगारी भत्ता, बुर्जुग दंपतियों के लिए 10,200 मासिक पेंशन (प्रत्येक को 5100 रुपये), और गरीबी रेखा के नीचे रह रही महिलाओं को रसोई गैस के लिए 2000 रुपये प्रति महीना दिए जाने जैसे वादे शामिल हैं।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडिया इकॉनमी (CMIE) के मुताबिक, हरियाणा में 28.7 फीसदी की बेरोजगारी दर देश में सर्वाधिक है, जिसके बाद त्रिपुर 27.9 फीसदी और हिमाचल प्रदेश 19.2 फीसदी का नंबर है।  

साथ ही कांग्रेस अपने घोषणापत्र में सत्ता में आने के 24 घंटे के भीतर ही किसानों की कर्जमाफी का भी वादा कर सकती है, जो उसने 2018 में हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भी किया था और पार्टी को इसमें जीत भी हासिल हुई थी।

कांग्रेस को इसी साल हुए लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी, पार्टी इन चुनावों में कुल 52 सीटें ही जीत पाई थी और हरियाणा में तो वह अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी और बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीता था।  

टॅग्स :कांग्रेस घोषणा पत्रकांग्रेसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?