लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस, लोकदल, आप समेत कई पार्टी मुखियाओं का चुनावी मैदान में उतरने से परहेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2019 08:35 IST

Haryana Assembly Election 2019: हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस समेत कई पार्टियों के प्रमुखों ने बनाई चुनावी मैदान से दूरी

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा चुनाव में कई पार्टियों के प्रमुखों ने किया चुनावी मैदान में उतरने से परहेजचुनावी मैदान में ना उतरने वालों में कांग्रेस, आप, जेजेपी, लोकदल प्रमुख शामिल

चंडीगढ़, बलवंत तक्षक। हरियाणा में भाजपा को छोड़कर राजनीतिक पार्टियों के मुखियाओं ने विधानसभा चुनावों के लिए मैदान में उतरने से परहेज किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला जरूर एक बार फिर टोहाना क्षेत्र से मैदान में उतरे हैं।

कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रही हैं। सिरसा और अंबाला लोकसभा क्षेत्रों से सांसद रह चुकी पूर्व केंद्रीय मंत्री शैलजा इस समय राज्यसभा की सदस्य हैं।

चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर उनका कहना है, मैदान में उतरे कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच तालमेल बनाये रखने के लिए मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं। शैलजा का मानना है कि पार्टी की कमान जिसके भी हाथ में हो, उसे चुनाव लड़ने के बजाये चुनाव लड़वाने चाहिए।

लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं लड़ रहे चुनाव

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष बीरबलदास ढालिया भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री रहते ढालिया उनके प्रधान सचिव होते थे। 

आईएएस अफसर रहे ढालिया सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद राजनीति में आए थे और जल्दी ही उन्हें इनेलो की कमान भी मिल गई। पिछले विधानसभा चुनावों में दूसरे स्थान पर रही इनेलो ने इस बार 90 में से 81 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि पांच सीटें समझौते के तहत शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के लिए छोड़ दी हैं।

जेजेपी के अध्यक्ष निशान सिंह भी नहीं उतरे चुनावी समर में

चौटाला परिवार के दो फाड़ होने के बाद बनी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी इस बार मैदान में नहीं उतरे हैं। टोहाना क्षेत्र से विधायक रह चुके निशान सिंह भी चुनावों के दौरान पूरे हरियाणा में सक्रिय रहना चाहते हैं। यही वजह है कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। जेजेपी ने राज्य की सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

बीएसपी, आप, स्वराज इंडिया प्रमुख भी नहीं उतरे चुनावी मैदान में

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती भी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बसपा ने चुनावों के मद्देनजर हरियाणा में पहले इनेलो, फिर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा) और आखिर में जेजेपी से चुनावी समझौता किया था, लेकिन थोड़े-थोड़े समय बाद सबके साथ समझौते टूटते गए। बसपा अब अपने बलबूते अकेले ही चुनाव लड़ रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य की 48 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनावों में जयहिंद फरीदाबाद क्षेत्र से मैदान में उतरे थे, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई थी। 

इसी तरह ‘आप’ से अलग हो चुके शिक्षाविद योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया ने हरियाणा में 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। स्वराज इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे राजीव गोदारा भी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है