लाइव न्यूज़ :

Haryana Polls 2024: 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे तो आप देखेंगे, भाजपा सत्ता में लौटेगी, महावीर फोगाट ने भतीजी विनेश पर कहा- आजकल बच्चे फैसले खुद लेते हैं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2024 19:45 IST

Haryana Assembly Elections 2024: महावीर फोगाट ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार हरियाणा में सत्ता में आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना से उम्मीदवार बनाया है। बबीता फोगाट 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गयी थीं।बबीता ने दादरी से 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गयी थीं।

Haryana Assembly Elections 2024: महिला पहलवान विनेश फोगाट के ताऊ और जाने-माने कुश्ती कोच महावीर फोगाट ने कहा कि उनकी भतीजी को इस समय राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए था और 2028 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था। उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब कांग्रेस ने विनेश को पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना से उम्मीदवार बनाया है। बहरहाल, महावीर ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार हरियाणा में सत्ता में आएगी।

उनकी बेटी एवं ओलंपियन बबीता फोगाट 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गयी थीं। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता बबीता ने दादरी से 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गयी थीं। विनेश के कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछने पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महावीर ने फोन पर कहा, ‘‘यह उनका फैसला है...आजकल बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि जब हाल में उन्होंने विनेश से बात की थी तो उसका राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं था। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले साल पहलवानों के प्रदर्शन में अग्रिम मोर्चे पर रहे विनेश और ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

महावीर ने कहा, ‘‘मेरी इच्छा थी कि वह अपने खेल पर ध्यान लगाए और 2028 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीते। मुझे लगता है कि उसे अभी राजनीति में नहीं आना चाहिए था। मैं चाहता हूं कि वह पहलवानी जारी रखें।’’ यह पूछने पर कि क्या उनकी भतीजी ने राजनीति में आने से पहले उनसे सलाह-मशविरा किया था, इस पर महावीर ने कहा, ‘‘इस बारे में कोई बात नहीं हुई।

अगर होती तो मैं उसे राजनीति में न आने की सलाह देता। लेकिन आजकल बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं।’’ कांग्रेस के हरियाणा से भाजपा को सत्ता से बाहर करने के दावे पर उन्होंने कहा, ‘‘जब आठ अक्टूबर को नतीजे आएंगे तो आप देखेंगे। भाजपा सत्ता में लौटेगी।’’

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019विनेश फोगाटHaryana Assemblyकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो