लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: अशोक तंवर ने किया दुष्यंत चौटाला की जेजेपी के समर्थन का ऐलान, कांग्रेस के खिलाफ करेंगे प्रचार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 17, 2019 08:01 IST

Ashok Tanwar: हाल ही में कांग्रेस थोड़ने वाले अशोक तंवर ने आगामी विधानसभा चुनावों में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के समर्थन का ऐलान किया है

Open in App

नई दिल्ली।  हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के समर्थन का ऐलान किया और कहा कि पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राज्य की सभी 36 बिरादरी को साथ देना चाहिए। राज्य में मतदान से कुछ दिनों पहले दिल्ली में तंवर ने दुष्यंत की मौजूदगी में जजपा को समर्थन की घोषणा की।

गत पांच अक्तूबर को तंवर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस में राहुल गांधी के करीबी नेताओं की 'राजनीतिक हत्या' की जा रही है और मेहनत करने वालों की उपेक्षा हो रही है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे तंवर विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले खुद को पद से हटाए जाने और टिकट वितरण में अपने समर्थकों की कथित अनदेखी के चलते नाराज थे। 

तंवर ने कहा, '' मैंने अपने साथियों के साथ सलाह मशविरा करने के बाद विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।'' उन्होंने कहा,''हम अच्छे लोगों का समर्थन करेंगे। मेरी यह मुहिम केवल विधानसभा चुनावों तक सीमित नहीं है।''

कांग्रेस के पूर्व नेता ने कहा, ''दुष्यंत को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रदेश की सभी 36 बिरादरी का साथ देना चाहिए और मेरा उनको पूरा समर्थन है।'' उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का घमंड चूर-चूर होने जा रहा है और वह प्रदेश में तीसरे व चौथे नंबर की लड़ाई लड़ रही है। 

समर्थन के लिए तंवर का धन्यवाद करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा ''यह साथ केवल विधानसभा चुनाव तक नहीं रहेगा बल्कि आगे भी देश भर में घूम-घूम कर सहयोग जुटाया जाएगा।''

उन्होंने कहा कि आज लड़ाई केवल हरियाणा की नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की है जो अब थमने वाली नहीं है। दिल्ली में रविदास मंदिर का मुद्दा उठाते हुए चौटाला ने कहा, ''संत रविदास मंदिर मामले में आज भी 96 लोग तिहाड़ जेल में बंद हैं जिनमें से 55 अकेले हरियाणा से हैं। अफसोस की बात यह है कि केंद्र सरकार ने इस घटना के लिए खेद भी नहीं जताया।''

टॅग्स :कांग्रेसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?