लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव: अशोक अरोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद थानेसर में मुकाबला हुआ दिलचस्प, जानें पूरा समीकरण

By भाषा | Updated: October 13, 2019 16:07 IST

कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित नहीं कर पाने का आरोप लगाया। साथ ही बेराजगारी को लेकर भी उसपर निशाना साधा। भाजपा और कांग्रेस के अलावा इनेलो, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार भी यहां मैदान में हैं। हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक सुभाष सुधा और अशोक अरोड़ा के बीच होने की उम्मीद है। थानेसर नगर परिषद् पर 1994 से ही सुधा के परिवार की अच्छी पकड़ है।

हरियाणा के थानेसर विधानसभा सीट से 20 से अधिक उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन यहां असली मुकाबला भाजपा विधायक सुभाष सुधा और अशोक अरोड़ा के बीच होने की उम्मीद है। अरोड़ा हाल ही में इनेलो से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सुधा और अरोड़ा दोनों ‘इंडियन नेशनल लोकदल’ (इनेलो) के कार्यकर्ता के रूप में 90 के दशक में राजनीति में सक्रिय हुए थे।

अरोड़ा जहां 1990 में उपचुनाव में जीत दर्ज कर थानेसर से विधायक चुने गए वहीं सुधा 1994 में नगर परिषद् के अध्यक्ष बने। थानेसर नगर परिषद् पर 1994 से ही सुधा के परिवार की अच्छी पकड़ है। सुभाष सुधा जहां एक बार नगर परिषद् के अध्यक्ष रहे, वहीं उनकी पत्नी उमा सुधा तीसरी बार इसकी अध्यक्ष चुनी गई हैं।

अरोड़ा 1990 से थानेसर से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 1996, 2000 और 2009 में भी यहां से जीत दर्ज की। वर्ष 2014 में भाजपा में शामिल होने से पहले तक सुधा ने करीब पांच साल तक कांग्रेस का दामन थामे रखा। उस चुनाव में उन्होंने मौजूदा सांसद और तत्कालीन इनेलो प्रदेश प्रमुख अरोड़ा को 25,638 मतों के अंतर से मात दी थी।

थानेसर विधानसभा क्षेत्र में दोनों नेताओं के बीच इस बार भी कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। विधायक सुधा जहां अपनी चुनावी सभाओं में किये गए विकास कार्यों को गिना रहे हैं। वहीं, अरोड़ा ने कोष के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए दावा किया, ‘‘ भ्रष्टाचार के अलावा जमीनी स्तर पर और कुछ भी ठोस रूप से दिखाई नहीं दे रहा।’’

कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित नहीं कर पाने का आरोप लगाया। साथ ही बेराजगारी को लेकर भी उसपर निशाना साधा। भाजपा और कांग्रेस के अलावा इनेलो, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार भी यहां मैदान में हैं। हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?