लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः प्रदेश अध्यक्ष बराला ने कहा- बीजेपी के साथ खड़ें हैं निर्दलीय विधायक, खट्टर के नेतृत्व में बनेगी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 10:33 IST

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा, निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा के साथ आए हैं, खट्टर जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।बहुमत का आंकड़ा छूने के लिए बीजेपी को 6 विधायकों की जरूरत है।

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा के साथ आए हैं, खट्टर जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने और आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि हरियाणा ने किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है लेकिन बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

चुनाव नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई। चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 10 और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) को एक-एक सीट मिली हैं। स्वतंत्र उम्मीदवारों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है।

सरकार बनाने के समीकरण पर चर्चा करने के लिए मनोहर लाल खट्टर आज सुबह हेलीकॉप्टर से दिल्ली पहुंचे हैं। वो यहां बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा प्रभार अनिल जैन के साथ चर्चा करेंगे। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 6 विधायकों की जरूरत है।

हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन ने भी कहा है कि जनता का जनादेश बीजेपी को मिला है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि खट्टर के नेतृत्व में एकबार फिर हरियाणा में सरकार बनेगी।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर