लाइव न्यूज़ :

आखिर हरियाणा में NRC क्यों लागू करना चाहते हैं सीएम मनोहर लाल खट्टर, ये हो सकती है बड़ी वजह

By बलवंत तक्षक | Updated: September 18, 2019 14:34 IST

Haryana Assembly Election 2019: चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने हरियाणा में एनआरसी लागू करने का ऐलान किया है.

Open in App
ठळक मुद्देअसम की तर्ज पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर हरियाणा में भी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू करना चाहते हैं. अबकी बार-75 पार के नारे पर खरा उतरने के मकसद से भाजपा को लगता है कि एनआरसी को मुद्दा बना कर हिंदू मतदाताओं (87. 46 फीसदी) को पार्टी के साथ खड़ा किया जा सकेगा.

असम की तर्ज पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरहरियाणा में भी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू करना चाहते हैं. अबकी बार-75 पार के नारे पर खरा उतरने के मकसद से भाजपा को लगता है कि एनआरसी को मुद्दा बना कर हिंदू मतदाताओं (87. 46 फीसदी) को पार्टी के साथ खड़ा किया जा सकेगा.

चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने हरियाणा में एनआरसी लागू करने का ऐलान किया है. खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार परिवार पहचान पत्र पर तेजी से कार्य कर रही है और इसके आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर में किया जाएगा. 

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एच. एस. भल्ला का जिक्र  करते हुए खट्टर ने कहा कि एनआरसी डाटा अध्ययन करने के लिए जल्दी ही वे असम के दौरे पर जा रहे हैं. उन्होंने माना कि भल्ला की सेवायें राज्य में स्थापित किए जाने वाले एनआरसी के लिए बड़ी उपयोगी रहेंगी.  

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में केवल चार सीटें मुस्लिम बहुल हैं. मेवात क्षेत्र की इन सीटों में से अभी भाजपा के पास कोई सीट नहीं हैं. फिरोजपुर-झरिका, नूंह और हथीन सीटों पर पिछले चुनावों में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने जीत दर्ज की थी, जबकि पुन्हाना सीट पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहे थे, लेकिन अब यह चारों विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं.

आने वाले चुनाव में इन मुस्लिम बहुल सीटों पर भगवा फहराने की कोशिशों में जुटी है. इसी मकसद से कश्मीर में धारा-370 हटाए जाने के साथ ही भाजपा एनआरसी के मुद्दे को भी तूल देने के पक्ष में है.

हालांकि, हरियाणा में हिंदू-मुस्लिम कभी कोई समस्या नहीं रही. हरियाणा की कुल आबादी में मुस्लिम केवल 7. 03 फीसदी हैं.  मेवात क्षेत्र का मुसलमान हमेशा ही हाशिये पर रहा है. घोर गरीबी और अशिक्षा के माहौल में जी रहा है. फिर भी मुख्यमंत्री खट्टर हरियाणा में एनआरसी लागू करना चाहते हैं. यह तब है, जब हरियाणा में कभी बांग्लादेशी घुसपैठियों की कभी कोई समस्या भी नहीं रही.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए