लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: पिछले चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जीते विधायक को पहुंचाया कोर्ट, इस बार जब आई टक्कर लेने की बारी तो कट्टर विरोधी से गले मिले

By बलवंत तक्षक | Updated: October 21, 2019 07:15 IST

लोग हैरान हैं कि पिछले चुनाव में तीन वोट से हारने वाले इंद्रजीत दहिया ने विधायक बनने की उम्मीद में पंजाब व हरियाणा में मुकदमा लड़ा और फैसला भी उनके विरोधी जयतीर्थ दहिया के खिलाफ आया, लेकिन अब वे दोनों कैसे एक-दूसरे के गले लग गए?

Open in App
ठळक मुद्देराई में इस बार कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया और इनेलो के इंद्रजीत दहिया में तीसरी बार आमने-सामने का मुकाबला होना था.लेकिन मतदान से तीन दिन पहले इनेलो के उम्मीदवार इंद्रजीत दहिया कांग्रेस उम्मीदवार जयतीर्थ दहिया के समर्थन में मैदान से हट गए.

राजनीति बड़े अजीब मोड़ लेती है. कब क्या हो जाए, कुछ कहना मुश्किल है. आप एक- दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं. चुनाव हार जाएं तो उसे अदालत में चुनौती दे सकते हैं. अदालत चुनाव रद्द करने का फैसला सुना सकती है. अगले चुनाव में फिर एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने हो सकते हैं. लोग जब तक किसी एक के हक में मतदान कर अपना फैसला सुनाएं, इससे पहले ही सारे मतभेद भुला कर आपस में गले लगते हुए मैदान से हट भी सकते हैं.

दिल्ली के साथ लगते हरियाणा में सोनीपत जिले की राई सीट पर मतदान से ठीक तीन दिन पहले ऐसा ही हुआ है. आप कह सकते हैं कि राई से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार जयतीर्थ दहिया किस्मत के बड़े धनी हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में वे राई सीट से सिर्फ तीन वोट से जीते थे. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार रहे इंद्रजीत दहिया ने उनकी जीत को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी. पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से ठीक पहले फैसला आया और चुनाव रद्द कर दिया गया.

जयतीर्थ का कहना है कि अदालत ने उन्हें अयोग्य नहीं ठहराया है, चुनाव निरस्त किया है. यह मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है और इस पर अंतिम फैसला आना बाकी है. दहिया ने बताया कि अदालत में 16 ऐसे वोट सामने आए हैं, जो दो बार डाले गए हैं. जांच तो इस बात की होनी चाहिए कि एक मतदाता के दो-दो वोट कैसे बन गए? उन्होंने न किसी ऐसे मतदाता को वोट डालने के लिए कहा और न उनके वोट बनवाए. यह गलती निर्वाचन अधिकारियों की है.

राई में इस बार कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया और इनेलो के इंद्रजीत दहिया में तीसरी बार आमने-सामने का मुकाबला होना था. भाजपा ने राई क्षेत्र से पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत का टिकट काट कर इस बार मोहनलाल कौशिक को अवसर दिया है. लेकिन मतदान से तीन दिन पहले इनेलो के उम्मीदवार इंद्रजीत दहिया कांग्रेस उम्मीदवार जयतीर्थ दहिया के समर्थन में मैदान से हट गए.लोगों के बीच संदेश भेजने के मकसद से दोनों ने साथ-साथ फोटो भी खिंचवाई हैं. दोनों एक ही गांव के हैं. लोग हैरान हैं कि पिछले चुनाव में तीन वोट से हारने वाले इंद्रजीत दहिया ने विधायक बनने की उम्मीद में पंजाब व हरियाणा में मुकदमा लड़ा और फैसला भी उनके विरोधी जयतीर्थ दहिया के खिलाफ आया, लेकिन अब वे दोनों कैसे एक-दूसरे के गले लग गए? जो भी हो, इस भारत मिलाप को लोग कैसे देखते हैं, इसका फैसला तो 24 अक्तूबर को ही आएगा.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणासोनीपत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल