लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का बीजेपी पर हमला, कहा- हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम उन्हें आईना दिखाने वाले

By भाषा | Updated: October 25, 2019 06:09 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों को यह जनता का स्पष्ट सन्देश है जैसा कि मैं लगातार कहता हूँ, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे लेकिन कांग्रेस कभी भारत से मुक्त नहीं होने वाली।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों को भाजपा की नैतिक हार बताया है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों के लिए ये चुनाव परिणाम बड़ा झटका हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों को भाजपा की नैतिक हार बताया है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों के लिए ये चुनाव परिणाम बड़ा झटका हैं। हरियाणा में जनता ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है और भाजपा के 'अबकी बार 75 पार' के नारे को नकार दिया है, वहीं महाराष्ट्र में भी भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सीटें कम होना और कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ना हमारे लिए सकारात्मक संकेत है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी को आइना दिखाने वाले हैं कि जिस रूप में राष्ट्रवाद, धारा 370 और भावनात्मक मुद्दों सहित झूठ और भ्रम की जो राजनीति की जा रही है, जिस तरह से डर, हिंसा और अविश्वास का माहौल देश में बनाया जा रहा है उसे जनता अब समझ रही है और मुद्दा विहीन राजनीति को देश की जनता ने नकारना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों को यह जनता का स्पष्ट सन्देश है जैसा कि मैं लगातार कहता हूँ, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे लेकिन कांग्रेस कभी भारत से मुक्त नहीं होने वाली।’’

उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी लगातार कहते हैं कि प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान जमीनी मुद्दों से दूर ले जाते हैं। जो आमजन के मुद्दे हैं उसके बारे में एक शब्द नहीं बोलते।

उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर और नोटबंदी ने छोटे और मझौले उद्यमियों, किसानों, मजदूरों और गरीब लोगों की कमर तोड़ दी है, बेरोजगारी की समस्या देश में लगातार बनी हुई है। लेकिन सरकार की इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर कोई गंभीरता नहीं है। कांग्रेस पार्टी जमीनी बात करेगी, आम जनके मुद्दों की बात करेगी, विकास की बात करेगी और हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में जनता उसे समझेगी। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?