लाइव न्यूज़ :

Video: हरियाणा के कृषि मंत्री ने किसानों की मौत पर दिया विवादास्पद बयान, बोले- ‘वे घर रहते तब भी मरते'

By अनुराग आनंद | Updated: February 14, 2021 07:20 IST

हरियाणा के किसान देश के कई दूसरे राज्यों के किसान के साथ पिछले 80 दिनों से भी अधिक समय से दिल्ली बॉर्डर पर खुले आसमान के नीचे बैठकर तीन नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों की मौत पर हंसते हुए बयान देने के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों की मौत पर कहा कि इसमें बड़ी बात क्या है लाख में सौ लोग तो घर रहते फिर भी मरते।यही नहीं एक सवाल के जवाब में जेपी दलाल ने हंसते हुए कहा कि कोई दिल का दौरा पड़ने से मर रहा है और कोई बीमार पड़ने से।

चंडीगढ़: विभिन्न विरोध प्रदर्शन स्थलों पर हुई किसानों की मौत पर हरियाणा के कृषि मंत्री जे. पी. दलाल ने शनिवार को विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वे (किसान) घर पर रहते तब भी उनकी मौत हो जाती। कथित तौर पर दो सौ किसानों की मौत के बारे में भिवानी में एक संवाददाता द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दलाल ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘वे (किसान) घर रहते तब भी मर जाते।’’ दलाल ने कहा, ‘‘मेरी बात सुनिए, क्या एक से दो लाख लोगों में से छह महीने में दो सौ लोग नहीं मरते?’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई दिल का दौरा पड़ने से मर रहा है और कोई बीमार पड़ने से।’’

हरियाणा के कृषि मंत्री जे. पी. दलाल ने सफाई में ये कहा-

बयान देने के कुछ घंटों बाद दलाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। यदि कोई इससे आहत हुआ है तो मैं माफी मांगता हूं।’’

कृषि मंत्री ने कहा कि वह किसानों के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दलाल के बयान की आलोचना की और कहा कि ऐसा बयान कोई असंवेदनशील व्यक्ति ही दे सकता है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भी दलाल के बयान की आलोचना की।

टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं आंदोलन

यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी भाजपा नेता या सत्ता की कुर्सी पर बैठे किसी मंत्री ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। इससे पहले भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने जयपुर में कहा था कि किसान आंदोलन में एक फिसदी भी किसान नहीं हैं। आंदोलन में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग घूस गए हैं। जिनके बारे में बात करना जरूरी है।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री राना साहेब दानवे ने किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जो किसान प्रदर्शन कर रहे हैं उसके पीछे चीन व पाकिस्तान का हाथ है। इस तरह के बयानों की वजह से ही किसान नेता नाराज दिख रहे हैं। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :किसान आंदोलनहरियाणाभारतीय जनता पार्टीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं