लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: सोनीपत में धार्मिक स्थल के भीतर लोगों पर भीड़ ने किया हमला; 16 आरोपी हिरासत में, जांच जारी

By अंजली चौहान | Updated: April 10, 2023 15:51 IST

इस घटना में कम से कम 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें इस्ताक अली, आलमीर, साबिर अली, फरयाद, अंसार अली, जुलेखा, अली ताब, नरगिस और जरीना शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के सोनीपत में धार्मिक स्थल में अज्ञात लोगों ने किया हमला धार्मिक स्थल में हमले में 9 लोग घायल पुलिस ने 16 लोगों को लिया हिरासत में

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत के संदल कला गांव में धार्मिक स्थल में नमाज अदा करने के दौरान करीब 20 अज्ञात लोगों ने नमाजियों पर हमला कर दिया। भीड़ कथित तौर पर धार्मिक स्थल में घुसी और तोड़फोड़ के साथ लोगों पर भी हमला कर दिया।

घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। गौरतलब है कि हमलावरों के हमले में कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। बताया जा रहा है कि हमलावर उसी गांव के रहने वाले हैं। 

16 लोगों हिरासत में 

गांव में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आ गई और मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 

घटना में कई लोग घायल 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गांव में समुदाय द्वारा बनाई गई एक छोटे धार्मिक स्थल में रमजान की नमाज अदा कर रहे लोगों पर 15-20 हथियारबंद लोगों ने हमला किया। हमलावरों के हाथ में लाठी लेकर गांव की सड़कों पर घूमते हुए की तस्वीरें सामने आई हैं। 

इस घटना में कम से कम 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें इस्ताक अली, आलमीर, साबिर अली, फरयाद, अंसार अली, जुलेखा, अली ताब, नरगिस और जरीना शामिल हैं।

घायलों को इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनीपत में हुए इस मामले को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी गई। 

टॅग्स :SonipatहरियाणाHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?