लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव बने हर्ष वर्धन श्रृंगला, 5 भाषाओं का ज्ञान, पीएम मोदी के साथ दीपिका पादुकोण को भी करते हैं फॉलो

By संतोष ठाकुर | Updated: January 29, 2020 19:10 IST

विदेश सचिव श्रृंगला बांगलादेश के साथ लैंड बॉर्डर एग्रीमेंट कराने वाले प्रमुख अधिकारी रहे हैं और थाईलैंड से आतंकी जगतार सिंह तारा को लाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी श्रृंगला ने कहा कि वह भारत निर्माण के लिए अपने नए रूप में भी उसी तरह कार्यरत रहेंगे जैसे कि एक प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में सक्रिय थे।विदेश सचिव के रूप में हर्षवर्धन श्रृंगला ने विजय गोखले से पदभार ग्रहण किया है।

नए विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बुधवार को पदभार संभालते ही यह साफ कर दिया कि उन पर विदेश सेवा अधिकारी होने का कोई गौरव या रौब हावी नहीं है। अपने पहले संबोधन, संभवत: किसी विदेश सचिव की ओर से पदभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दिन दिए गए उदबोधन, में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विदेश मंत्रालय और भारतीय विदेश सेवा का प्रथम उत्तरदायित्व है कि वह भारत के हितों को वैश्विक स्तर पर बेहतर करे और भारत के लोगों की, चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों, सेवा करें।

उन्होंने कहा, हम अपने नागरिकों के एक सेवा प्रदाता है, फिर वे देश में  विदेश में हों। भारत की सुरक्षा और समृद्धी को बाहरी संबंधों व सभी भारतीयों की बेहतरी के साथ आगे ले जाना ही हमारा मिशन व्यक्तव्य है। वर्ष 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी श्रृंगला ने कहा कि वह भारत निर्माण के लिए अपने नए रूप में भी उसी तरह कार्यरत रहेंगे जैसे कि एक प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में सक्रिय थे। विदेश सचिव बनने से पहले वह अमेरिका में भारत के राजदूत थे। वह बांगलादेश, थाईलैंड में भी राजदूत के रूप में सेवा देने के साथ संयुक्त राष्ट्र में सार्क का प्रभार देख चुके हैं।

श्रृंगला बांगलादेश के साथ लैंड बॉर्डर एग्रीमेंट कराने वाले प्रमुख अधिकारी रहे हैं और थाईलैंड से आतंकी जगतार सिंह तारा को लाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। पड़ोसी मुल्कों के साथ ही अमेरिका, यूरोप की गहरी समझ के साथ ही वर्तमान विदेश मंत्री एस.जयशंकर के विदेश सचिव काल 2015—18 के दौरान उनके साथ कार्य करना भी उनके पक्ष में रहा।

विदेश सचिव के रूप में हर्षवर्धन श्रृंगला ने विजय गोखले से पदभार ग्रहण किया है। श्रृंगला को एक मृदुभाषी, बेहतर हृदय वाले उदार राजनयिक के रूप में जाना जाता है। वह मीडिया के साथ भी काफी मिलनसार रहे हैं। उनका ट्विटर हैंडल भी इसकी तस्दीक करता है। दुनिया के सभी प्रमुख मीडिया समूह को फॉलो करने वाले श्रृंगला अपने कई कनिष्ठों को भी फॉलो करते हैं, जो उनका बड़प्पन दिखाता है। बहुधा, ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब उनके स्तर के अधिकारी अपने कनिष्ठों का फॉलो करते हों।

पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले जहां ट्विटर से दूर थे और उनका निजी या सरकारी ट्विटर हैंडल नहीं था वहीं नए विदेश सचिव श्रृंगला हर्ष श्रृंगला और हर्ष वी श्रृंगला के नाम से दो ट्विटर हैंडल चलाते हैं। दोनों ही ट्विटर हैंडल पर उनके अन्य हैंडल की जानकारी भी है। यह माना जा रहा है कि विदेश सचिव बनने के बाद शायद वह एक ही हैंडल का प्रयोग करें।

उनकी फिल्मों में भी रूचि उनके ट्विटर हैंडल से जाहिर होती है। वह लेखिका तसलीमा नसरीन को फॉलो करते हैं तो साथ ही शाहरूख खान भी उनके फॉलो सूची में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कार्यालय को फॉलो करने वाले श्रृंगला अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी फॉलो करते हैं। पादुकोण अपनी फिल्म छपाक के प्रचार के लिए जेएनयू जाने के बाद भाजपा के निशाने पर आई थी और भाजपा के कई प्रवक्ताओं ने उन्हें अधिकारिक रूप से निशाने पर लिया था।

हर्षवर्धन श्रृंगला को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक मूल रूप से वह सिक्किम से हैं और वहां से विदेश सचिव बनने वाले चोखिला अय्यर के बाद वह दूसरे अधिकारी हैं। मूल रूप से नेपाली भाषा बोलने वाले श्रृंगला हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही फ्रेंच और वियतनामी भी बोलते हैं। जब सिक्किम भारत का हिस्सा नहीं था उस समय उनका परिवार संभवत: मुंबई चला गया। जहां से स्कूली पढ़ाई करने वाले श्रृंगला के सरनेम या पारिवारिक नाम में बदलाव हुआ।

सामने आई जानकारी के मुताबिक उनके पिता का नाम टी शेयरिंग ला था। लेकिन मुंबई में इस सरनेम या पारिवारिक नाम को लेकर कम समझ होने की वजह से उनका सरनेम श्रृंगला कर दिया गया। यह कम लोग ही जानते हैं कि विदेश मंत्री के रूप में नटवर सिंह की विदाई के लिए तेल के बदले अनाज रपट की जानकारी सबसे पहले श्रृंगला को ही हुई थी। वह उस समय संयुक्त राष्ट्र में तैनात थे। उन्होंने ही इसकी जानकारी सबसे पहले अपने तात्कालिक प्रभारी अधिकारी या बॉस को इसकी जानकारी दी थी कि ऐसी रपट आने वाली है।

पिछले साल वॉशिंगटन में जब लोकमत समूह के डिप्टी एडिटर इस पत्रकार ने उनसे पूछा था कि उनका नाम नए विदेश सचिव के रूप में सामने आ रहा है वह क्या कहेंगे तो उनका जवाब था कि कोई भी पद अहम नहीं होता है। सबसे अहम यह है कि आपने अपने कर्तव्य का निवर्हन कैसे किया है। उसी से आपको याद रखा जाता है। आपके पद से नहीं। सभी को यह बिंदु ध्यान रखते हुए कार्य करना चाहिए।

टॅग्स :मोदी सरकारदीपिका पादुकोणलोकमत समाचारनरेंद्र मोदीअमेरिकाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों