लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- भारत में अबतक 28 कोरोना वायरस मामलों की पुष्टि, जानें और क्या-क्या दिया अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 4, 2020 13:36 IST

Coronavirus) ( COVID-19) कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। चीन में इस कोरोना वायरस से 2,981 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया भर में 3,200 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एडवाइजरी जारी कर कुछ टिप्स दिए थे।कोरोना वायरसे क खतरे को देखते हुए भारत ने 4 देशों ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों के वीजा के तत्काल प्रभाव से कैंसल कर दिया है।

(Coronavirus) ( COVID-19) नई दिल्ली:  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी है कि भारत में अबतक 28 कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह कहा कि भारत में जो कुल 28 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उसमें से 3 केरल के वो ठीक हो गए, 1 इटली से दिल्ली में सफर करके आया उसने अपने 6 रिश्तेदारों को संक्रमित किया और 16 इटलियन ग्रुप के लोग और 1 भारतीय ड्राइवर और 1 तेलंगाना में हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, अब हम सभी देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेंगे। बीते दिनों हम 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहे थे। हर्षवर्धन ने कहा,  दिल्ली के कोरोना वायरस संक्रमित मरीज कुल 66 लोगों के संपर्क में था, आगरा में ही उसने अपने परिवार के 6 लोगों को संक्रमित कर दिया है।

Union Health Minister Dr Harsh Vardhan: Till now, there have been 28 positive cases of Coronavirus in India https://t.co/kyxBangCQX— ANI (@ANI) March 4, 2020

हर्षवर्धन ने कहा, 21 फरवरी को भारत घूमने आए इटलियन ग्रुप के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया, उसने अपने ग्रुप के 15 और लोगों को वायरस से संक्रमित ​कर दिया। और एक भारतीय ड्राइवर भी संक्रमित कर दिया। अभी इन्हें ITBP के छावला कैंप में रखा गया है।

हर्षवर्धन ने यह भी कहा है कि ईरान की सरकार ने हमें सहयोग दिया तो हम वहां पर एक लैब तैयार करेंगे, एक वैज्ञानिक हमने अपना कल भेज दिया है। तीन वैज्ञानिक और जा रहे हैं। लैब तैयार करने के लिए हम अपने उपकरण इत्यादि वहां भेज रहे हैं। जो लोग ईरान से हमें लाने हैं, हम उनका टेस्ट करके लाएं। 

मंत्री ने कहा, अगर व्यक्ति किसी भी तरह के लक्षण महसूस करता है तो वो किसी भी अस्पताल में जाकर डॉक्टर को दिखा सकता है। डॉक्टर की सलाह के बाद उसके टेस्ट किए जाएंगे और आगे का इलाज किया जाएगा।

कोरोना वायरस (Coronavirus) ( COVID-19) के फैलाव की आशंका के मद्देनजर एहतियाती तौर पर भारत में अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूल बंद किए गए हैं। वायरस के खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एडवाइजरी जारी कर कुछ टिप्स दिए थे। वायरसे क खतरे को देखते हुए भारत ने 4 देशों ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों के वीजा के तत्काल प्रभाव से कैंसल कर दिया है। कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। चीन में इस कोरोना वायरस से 2,981 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया भर में 3,200 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाचीनहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी