लाइव न्यूज़ :

धर्म संसद में हेट स्पीच पर सशस्‍त्र बलों के पूर्व प्रमुख भड़के, कहा जाति विशेष को टारगेट कर 'हिंदू राष्‍ट्र' बनाने की कवायद

By आजाद खान | Updated: January 1, 2022 11:54 IST

सशस्‍त्र बलों के पूर्व प्रमुखों ने हिरद्वार धर्म संसद पर बोलते हुए कहा कि इसमें एक जाति के खिलाफ हथियार उठाने और 'हिंदू राष्‍ट्र' को बनाने की बात कही गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे हिरद्वार के धर्म संसद में हुए हेट स्पीच के खिलाफ सशस्‍त्र बलों के पूर्व प्रमुखों ने नाराजगी जताई है। उन लोगों ने पत्र लिखकर पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से अपनी बात कही है।उन्होंने इस धर्म संसद में ईसाइयों, दलितों और सिखों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

नई दिल्‍ली: हिरद्वार में आयोजित धर्म संसद में हेट स्पीच को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सशस्‍त्र बलों के पांच पूर्व प्रमुखों और सौ से अधिक अन्य प्रमुख ने इस पर सवाल उठाया है। उन लोगों ने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी बात रखी है। इन लोगों ने अपने पत्र में यह जिक्र किया है कि कैसे धर्म संसद में एक विशेष जाति को टारगेट किया गया है और खुलेआम मुस्लिमों के नरसंहान का आह्वान किया गया था। उनका यह भी कहना है कि देश में केवल मुसलमान ही नहीं बल्कि ईसाइयों, दलितों और सिखों पर भी अन्य अन्य रुप और रंग में निशाना बनाया जा रहा है। 

क्या कहा सशस्त्र बलों के 5 पूर्व प्रमुखों ने खत में

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में सशस्त्र बलों के 5 पूर्व प्रमुखों कहा, 'हम 17 से 19 दिसंबर के बीच उत्‍तराखंड के हरिद्वार में आयोजित हिंदु साधुओं और अन्‍य नेताओं की धर्मसंसद में दिए गए भाषणों की सामग्री (कंटेट) से आहत है। इसमें लगातार हिंदू राष्‍ट्र की स्‍थापना के लिए आव्‍हाने किया गया और इसके लिए जरूरत पड़ने पर हथियार उठाने और हिंदू धम की रक्षा के लिए भारत के मुस्लिमों को मारने की भी बात कही गई। इन लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि धर्म संसद में जाति विशेष पर निशाना साधा गया है और हिंसा की पैरवी की गई है। उनका यह भी कहना था कि सभा में 'हिंदू राष्‍ट्र' के लिए संघर्ष करने की भी बात कही गई है।

धर्म संसद के वक्‍ताओं पर पहले से ही कई मामले दर्ज

आपको बता दें कि इन पूर्व प्रमुखों ने धर्म संसद के वक्‍ताओं के 'कड़वे बोल' एतराज जताया और कहा कि इससे देश में नफरत ही फैलेंगे। यही नहीं धर्म संसद के वक्‍ताओं को अपने दिए गए भाषणों पर कोई एतराज नहीं है और इस पर उनका कोई पछतावा भी नहीं है। इस धर्म संसद में कई वक्‍ताओं ने हिस्सा लिया था जिसमें से कई ऐसे वक्ता भी थे जिन पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।  

टॅग्स :HaridwarमोदीभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर