लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: किसान क्रांति सेना के कार्यक्रम में पहुंचे हार्दिक पटेल की कार पर फेंके गए अंडे और चप्पल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 7, 2018 19:36 IST

हार्दिक पटेल के साथ कार में उपस्थित कांग्रेस नेता संजय यादव ने बताया, ‘‘जब हम पनागर में आयोजित सभा में शिरकत करने जा रहे थे, तभी रानीताल इलाके स्थित भाजपा कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल में आये अज्ञात युवकों ने हमारी कार पर साइड से अंडे व चप्पल फेंकीं।

Open in App

जबलपुर, सात जून (भाषा) किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने आज यहां कथित रूप से दो स्थानों पर अंडे, चप्पल एवं पत्थर फेंके।

इस साल नवंबर में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हार्दिक यहां किसान क्रांति सेना द्वारा आयोजित एक सभा में भाग लेने आये थे।

हार्दिक के साथ कार में उपस्थित कांग्रेस नेता संजय यादव ने बताया, ‘‘जब हम पनागर में आयोजित सभा में शिरकत करने जा रहे थे, तभी रानीताल इलाके स्थित भाजपा कार्यालय के समीप मोटरसाइकिल में आये अज्ञात युवकों ने हमारी कार पर साइड से अंडे व चप्पल फेंकीं।’’ उन्होंने दावा किया कि ‘‘इस दौरान युवक रिवॉल्वर भी लहरा रहे थे।’’

यादव ने आरोप लगाया कि हार्दिक की कार पर यहां आधारताल इलाके में भी अंडे एवं पत्थर फेंके गये, लेकिन अब तक इन मामलों में पुलिस थाने में शिकायत नहीं की गई है। हालांकि, इससे किसी को कोई चोट नहीं आई है।

इसी बीच, हार्दिक ने इन हमलों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है।

हार्दिक ने ट्विटर पर इस हमले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया।

वहीं, जबलपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक बी एस चौहान और पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने छह-सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :हार्दिक पटेलमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए