लाइव न्यूज़ :

हरभजन सिंह की नेक पहल, राज्यसभा का पूरा वेतन किसानों की बेटियों की पढ़ाई, सामाजिक कार्यों में खर्च करेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: April 16, 2022 14:03 IST

राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने ट्वीट में लिखा कि  'हमारे देश की बेहतरी में योगदान देने के लिए शामिल हुआ हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं। जय हिंद।' 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया थाहरभजन ने कहा था कि वह खेलों को बढ़ावा देंगे क्योंकि उन्हें एक जिम्मेदारी सौंपी गई है

चंडीगढ़: पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को अपने एक नेक पहल की घोषणा की। हरभजन सिंह ने ऐलान किया कि वह अपना राज्यसभा वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए देंगे। राज्य सभा सदस्य ने आगे कहा कि, मैं किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए अपना आरएस वेतन योगदान देना चाहता हूं।

हरभजन सिंह ने इसका ऐलान अपने ट्विटर हैंडल पर किया। हरभजन ने ट्वीट में लिखा कि वह देश की "बेहतरी में योगदान" के लिए सदन में शामिल हुए हैं। पूर्व क्रिकेटर ने कहा,  'हमारे देश की बेहतरी में योगदान देने के लिए शामिल हुआ हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं। जय हिंद।' 

गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर को पंजाब से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया था। उन्होंने कहा था कि वह खेलों को बढ़ावा देंगे क्योंकि उन्हें एक जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसे वह ईमानदारी से निभाएंगे।

विशेष रूप से, आम आदमी पार्टी ने इस साल मार्च में राज्यसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों को नामित किया था। पार्टी के सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। पार्टी ने पंजाब में 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया था। प्रचंड जीत का मतलब है कि AAP को राज्यसभा की सभी पांच सीटें मिल सकती हैं।

टॅग्स :हरभजन सिंहराज्य सभाAam Aadmi Partyभगवंत मानपंजाबFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल