लाइव न्यूज़ :

Har Ghar Tiranga: तिरंगा फहराया, हर्ष मल्होत्रा ने कहा-स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद कीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 18:43 IST

Har Ghar Tiranga: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा जी का आभार भी व्यक्त किया और अभिनंदन भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भक्ति के गीत और सेना के शौर्य का भी चित्रण किया गया।पाकिस्तान द्वारा किसी भी आतंकवादी हमले को एक्ट ऑफ वार ही माना जाएगा।

नई दिल्लीः आज पूर्वी दिल्ली स्थित एशिया की सबसे बड़ी रेडीमेड कपड़े की मार्किट सुभाष रोड बड़ा बाज़ार में बड़ी धूमधाम से 79 स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पूर्वी दिल्ली से सांसद व भारत सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री व यमुना पार विकास बोर्डे के चेयरमैन सरदार अरविंदर सिंह लवली द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया और सभी ने बड़े उत्साह से राष्ट्रीय गान गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें देश भक्ति के गीत और सेना के शौर्य का भी चित्रण किया गया।

पूरा गांधी नगर भारत माता की जय, वन्देमातरम् और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। भारत सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश के विकास में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें और भारतवर्ष को एक शसक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अपना सर्वस्व लगा दें और प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा जरूर लगाए। साथ ही सभी को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर अस्थाई रूप से रोका है बंद नहीं किया और पाकिस्तान द्वारा किसी भी आतंकवादी हमले को एक्ट ऑफ वार ही माना जाएगा।

गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। सभी को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री व यमुना पार विकास बोर्डे के चेयरमैन सरदार अरविंदर सिंह लवली ने NHAI के फ्लाईओवर के नीचे गांधी नगर मार्किट के लिए देश की पहली कार व बाइक पार्किंग की अनुमति दिलाने, यूरिनल शौचालय और पुश्ता रोड़ से पुनः सीढ़ियां की विशेष अनुमति दिलाने पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा जी का आभार भी व्यक्त किया और अभिनंदन भी किया।

इसी माह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी और हर्ष मल्होत्रा जी का भी प्रवास गांधी नगर विधानसभा में होगा तब सभी मार्किट एसोसिएशन और RWA के साथ मिलकर चहुमुखी विकास के लिए योजना बनाई जाएगी।कार्यक्रम में भारत सरकार केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री व यमुना पार विकास बोर्डे के चेयरमैन सरदार अरविंदर सिंह लवली, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता ऐडवोकेट भारत गौड़, निगम पार्षद प्रिया कांबोज व संदीप कपूर, मार्केट प्रधान देशराज मल्होत्रा, अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, महामंत्री अश्वनी चोपड़ा, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, सेक्रेटरी चेतन अरोड़ा, पूर्व पार्षद सुरिंदर शर्मा व नीरज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सचिन चौहान सहित हज़ारों की संख्या में दुकानदार भाई उपस्थित रहे।

टॅग्स :हर घर तिरंगास्वतंत्रता दिवसदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी