लाइव न्यूज़ :

Happy New Year 2020: नये साल के पहले महीने में किसकी खुलेगी किस्मत, पढ़ें जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 09:04 IST

Monthly Horoscope 2020: नये साल का पहला महीना जहां मीन राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, वहीं तुला राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देHappy New Year 2020: सभी राशियों के लिए जनवरी का राशिफलमकर राशि के जातक को आर्थिक स्थिति को लेकर चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है

मेष: इस राशि के जातक के लिए ये मिलाजुला महीना रहने वाला है। महीने के मध्य में अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। वैसे, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, महीने की शुरुआती कुछ दिनों में आपको सावधान रहने और सोच-समझ कर फैसले लेने की जरूरत है। माह के आखिर में शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और जीवन में आगे बढ़ने के नए मौके भी नजर आएंगे।

वृषभ: इस राशि के जातक को स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत रहने की अभी जरूरत है। आपका जीवन सामान्य गुजरेगा लेकिन यात्रा के दौरान खुद का विशेष ख्याल रखें। भाग्योदय होगा। धैर्य बनाए रखें। कहीं यात्रा का भी योग बन रहा है।

मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए ये महीना थोड़ा परेशानी भरा होगा। उत्साह का अनुभव कम करेंगे। हालांकि, जरूरी है कि आप आलस्य को त्याग दें। धन के लेन-देन में भी सावधानी बरतें। इस महीने अगर आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इसे टालना बेहतर है।

कर्क: इस राशि के लिए ये महीना काफी अच्छा रहने वाला है। परेशानी खत्म होगी और नई सफलता हासिल करेंगे। अपने लव लाइफ पर विशेष ध्यान दें और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक विवाद से खुद को दूर रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। शत्रुओं पर विजय हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह: इस राशि के जातक के लिए जनवरी के कुछ शुरुआती दिन संघर्ष वाले रह सकते हैं। कार्यस्थल पर वाद-विवाद हो सकता है। महीने का आखिरी हफ्ता सुखद होगा। कार्यो में सफलता मिलेगी।

कन्या: इस राशि के जातक माह के मध्य तक वाद-विवाद से बच कर रहें। अनावश्यक नुकसान उठाना पड़ सकता है। नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो माह के मध्य के बाद ही करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दान-पुण्य करें।

तुला: इस महीने के शुरुआती कुछ दिन तुला राशि के जातक के लिए शुभ रहने वाले हैं। मान-सम्मान मिलेगा। माह के मध्य के बाद तुला राशि को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मानहानि के संकेत हैं।

वृश्चिक: इस राशि के जातक माह की शुरुआत में सतर्क रहे। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। हालांकि, दिन बदलेंगे। महीने के आखिर में समय आपके अनुकूल है। मनचाही सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होंगे। छात्र कड़ी मेहनत करें। सफलता आपके सामने है।

धनु: आपके लिए ये महीना संघर्षपूर्ण रहने वाला है। धन को लेकर चिंता होगी। आय के स्रोत में भी कमी आएगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। नौकरी के प्रोमोशन में व्यवधान आएंगे।

मकर: यह महीना आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। आर्थिक स्थिति को लेकर चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है। महीने के मध्य में स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। अनचाहे खर्च भी आने वाले हैं। कर्ज लेने से बचें। संतान को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।

कुंभ: महीने की शुरुआत से मध्य तक आपके लिए समय अनुकूल है। मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। महीने के आखिर के दिन हालांकि आपको कुछ परेशान कर सकते हैं। खर्च आपके मन को अशांत बना सकते हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: ये महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वाहन या भवन सुख प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों के लिए भी महीना अनुकूल है। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में किये गये प्रयास में भी सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार में भी शांति होगी और कुछ मिलाकर आपके लिए एक अच्छा महीना गुजरने वाला है।

टॅग्स :2020न्यू ईयरआज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?