लाइव न्यूज़ :

Happy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2026 11:12 IST

Happy Birth Day Dr Mohan Yadav: शुभकामना संदेशों में उनके सरल स्वभाव, कर्मठ कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की गई। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पूरे देश से मिल रहीं बधाई।जन्मदिन पर देशभर की हस्तियों के शुभकामना संदेश।आमजन-कार्यकर्ताओं के बीच हो रही विभिन्न गतिविधियां, उल्लास से मन रहा जन्मदिन।

Happy Birth Day Dr Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज 25 मार्च को जन्म दिवस है। इस अवसर पर देश और प्रदेश से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों और कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही कई तरह की गतिविधियां कर राज्य के मुखिया का जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया। यह सिलसिला दिनभर जारी रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई हस्तियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। शुभकामना संदेशों में उनके सरल स्वभाव, कर्मठ कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों में अग्रणी हैं। उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है। प्रभु महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और प्रफुल्लित जीवन की कामना करता हूं।

उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की आत्मीय बधाई।

बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे, सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली व आनंद उत्तरोत्तर बढ़े, यही कामना करता हूं। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु आपका समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता निरंतर जनमानुष को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। कामना है कि आप इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर अग्रसर करते रहें। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।

राष्ट्र की सेवा में समर्पित मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हार्दिक जन्मदिन की शुभकामनाएं। कामना है कि आपका नेतृत्व राज्य को निरंतर प्रगति, समृद्धि और समावेशी विकास की ओर मार्गदर्शन करता रहे। आपको अच्छा स्वास्थ्य, असीम शक्ति तथा राष्ट्र की सेवा में समर्पित और भी कई वर्षों की शुभकामनाएं।

केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान ने कहा, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महाकाल की कृपा से आप सदैव ऊर्जावान और जनसेवा के प्रति समर्पित रहें। आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे, इसी शुभेच्छा के साथ आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना है। 

सभी संकल्पों के सिद्ध होने की कामना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जनसेवा को समर्पित, ऊर्जावान नेतृत्व के धनी, मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ तथा सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।

उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर बधाई दी।

उन्होंने लिखा, मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं कर्मठ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के आपके सभी संकल्प सिद्ध हों। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

टॅग्स :मोहन यादवBJPनरेंद्र मोदीअमित शाहयोगी आदित्यनाथभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत