लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: हनुमान चालीसा विवाद पर बोले सीएम उद्धव ठाकरे, घर आएं पढ़ें, लेकिन दादगिरी करोगे तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2022 20:32 IST

सीएम ने नसीहत देते हुए कहा, यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं, तो कॉल करें और घर आएं। लेकिन अगर आप 'दादागिरी' का सहारा लेते हैं तो हम जानते हैं कि इसे कैसे तोड़ना है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा- हमारा हिंदुत्व भगवान हनुमान के गदा की तरह 'गदाधारी' हैकहा- यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं, तो कॉल करें और घर आएं

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद के बीच सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना बयान दिया है। सीएम ठाकर ने ताजा विवाद को लेकर ये कहा है कि ऐसा कहा जा रहा है कि हमने हिंदुत्व की अनदेखी की है। हिंदुत्व धोती है या क्या? हमारा घंटाधारी हिंदुत्व नहीं है। हमारा हिंदुत्व भगवान हनुमान के गदा की तरह 'गदाधारी' है। उन्होंने कहा मैं जल्द एक रैली करुंगा। जहां सबका समाचार लिया जाएगा।

उन्होंने कहा ये नए और कमजोर हिंदुत्ववादी आए हैं। ये नकली हिंदुत्ववादी हैं। इनके बीच स्पर्धा चल रही है कि इसकी कमीज मुझजे ज्यादा भगवा कैसे है? कुछ लोगों के पेट में ऐसिडिटि हो गई है। उन्हें कोई काम नहीं है। सीएम ने कहा ऐसे लोगों को मैं अहमियत नहीं देता हूं। सीएम ने नसीहत देते हुए कहा, यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं, तो कॉल करें और घर आएं। लेकिन अगर आप 'दादागिरी' का सहारा लेते हैं तो हम जानते हैं कि इसे कैसे तोड़ना है। 

बता दें कि इस समय राज्य में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर सियासत गर्म है। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति को गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद सियासत और भी ऊबाल मार रही है। बता दें कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने बाद में अपना ये ऐलान वापस ले लिया, लेकिन मुंबई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रHanuman Chalisa
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?