लाइव न्यूज़ :

अब राजस्थान के इस नेता को हुआ कोरोना, कहा- पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले लोग करा लें टेस्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 27, 2020 07:54 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 11 और मौत दर्ज की गईं, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 624 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में 1,132 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद हनुमान बेनीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे संपर्क में आने वाले लोग अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।

जयपुरः कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इस पर काबू पाने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें हरसंभव प्रयास कर रही हैं, इसके बावजूद भी संक्रमण थमता नजर नहीं आ रहा है। राजस्थान नें आरएलपी प्रमुख व नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। 

हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोरोना के लक्षण महसूस होने के कारण नागौर में टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तथा मेरी पत्नी कनिका की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मेरी अपील है कि पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें तथा मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारंटीन में चले जाएं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'ईश्वर की कृपा से तथा आप सभी की दुआ व चिकित्सकों के निर्देशन में इलाज लेकर जल्द स्वस्थ होकर आपके मध्य जन सेवा हेतु पुनः उपस्थित हो जाऊंगा!' 

आपको बता दें, राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 11 और मौत दर्ज की गईं, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 624 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में 1,132 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 36430 हो गई जिनमें से 9852 रोगी उपचाराधीन हैं। 

राजस्थान में कोरोना से मौतों का आंकड़ा

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जयपुर-भरतपुर में तीन-तीन, अजमेर, बांरा, सवाईमाधोपुर, सिरोही-टोंक में एक एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 624 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 182 हो गयी है जबकि जोधपुर में 79, भरतपुर में 49, अजमेर में 35,कोटा में 33, बीकानेर में 30,पाली में 24, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

कोरोना के जिलेवार आंकड़े

उन्होंने बताया कि रविवार रात साढे़ आठ बजे तक 1,132 नये मामले आए जिनमें जोधपुर में 239, अलवर में 150, बीकानेर में 82, जयपुर 71, कोटा में 68, झालावाड़ में 50,भरतपुर-नागौर में 49-49, पाली में 45, धौलपुर में 37, चूरू-अजमेर में 36-36, उदयपुर में 33, बूंदी में 29, बाड़मेर में 28, करौली 23, सीकर में 20, झुंझुनूं में 14, बांरा-जालौर में 11-11, सवाईमाधोपुर में नौ, राजसमंद में सात, डूंगरपुर-दौसा में छह-छह, जैसलमेर, गंगानगर-चित्तौडगढ में पांच-पांच, हनुमानगढ़ में तीन, टोंक-प्रतापगढ़ में दो दो, अन्य राज्यों से एक नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों