लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बीजेपी ने बड़ा दांव खेल RLP से किया गठबंधन, जाट नेता हनुमान बेनीवाल को नागौर सीट से मैदान में उतारा

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 4, 2019 11:29 IST

बीजेपी ने गुरुवार को जयपुर स्थित पार्टी के मुख्यालय पर आरएलपी के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता की, जिसमें गठबंधन का ऐलान किया गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री एवं बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी और हनुमान बेनीवाल मौजूद थे।

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान में बड़ा दांव खेला है। दरअसल, पार्टी ने सूबे के विधानसभा चुनाव से पहले अस्तित्व में आई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से गुरुवार (4 अप्रैल) को गठबंधन कर लिया। अब पार्टी के संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल को नागौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने का ऑफर दे दिया।  

बीजेपी ने गुरुवार को जयपुर स्थित पार्टी के मुख्यालय पर आरएलपी के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता की, जिसमें गठबंधन का ऐलान किया गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री एवं बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी और हनुमान बेनीवाल मौजूद थे।

बीजेपी से गठबंधन करने के बाद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि लोग बीजेपी के साथ आकर चुनाव लड़ने के लिए कह रहे थे। अब नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए खड़े हो गए हैं। हमारे लिए देशहित सर्वोपरि रहा है। वहीं, प्रकाश जावड़ेकर का कहना था कि हनुमान बेनीवाल आरएलपी के प्रत्याशी के तौर पर नागौर सीट से चुनाव लड़ेंगे। बाकि सभी सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

आपको बता दें, कि हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 29 अक्टूबर को एक बड़ी रैली कर नया दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने जयपुर के युवाओं को अपनी ताकत दिखाई थी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी छोड़कर भारत वाहिनी पार्टी बनाने वाले राजस्थान के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी भी रैली में शामिल हुए थे। 

विधायक हनुमान बेनीवाल को राजस्थान की राजनीति में एक किसान और जाट नेता के रूप में देखा जाता है। बेनीवाल विधानसभा सत्र के दौरान अक्सर किसान और मजदूरों की बात करते नजर आए हैं। शेखावटी व नागौर क्षेत्र में बेनीवाल जमीन पर अच्छी पकड़ रखते हैं। किसानों के लिए वह सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करते रहे हैं। इस दौरान अधिकतर उनके आंदोलनों में भारी भीड़ देखी गई।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए