लाइव न्यूज़ :

Hamirpur bypolls Election Results 2024 LIVE: 1571 वोट से जीते आशीष शर्मा, भाजपा ने कांग्रेस को हराया, विधानसभा पहुंचीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2024 13:20 IST

Hamirpur bypolls Election Results 2024 LIVE: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

Open in App
ठळक मुद्देHamirpur bypolls Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र को 25470 वोट मिले।Hamirpur bypolls Election Results 2024 LIVE: निर्दलीय को 74 और नोटा को 174 वोट मिले। Hamirpur bypolls Election Results 2024 LIVE: उपचुनाव में कुल 71 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Hamirpur bypolls Election Results 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव हुआ था और आज मतगणना हुआ। हमीरपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशीष शर्मा ने बाजी मार ली। शर्मा 1571 वोट से जीत गए हैं। आशीष शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा को हराया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशीष शर्मा को 27041 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र को 25470 वोट मिले। निर्दलीय को 74 और नोटा को 174 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की तीन सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 71 प्रतिशत मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की जारी मतगणना में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव जीत गई हैं। अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है।

कमलेश ठाकुर ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह को 9399 वोट से हराया। नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा सीट पर सुबह आठ बजे से मतगणना हुआ था। तीनों सीट पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था। नालागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बावा 6870 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर की हार तय है।

टॅग्स :उपचुनावहिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो