लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हलवा सेरेमनी में लिया हिस्सा, बजट प्रिंटिंग का काम शुरू

By रजनीश | Updated: June 22, 2019 16:50 IST

हलवा समारोह का आयोजन वित्त मंत्रालय की तरफ से एक रस्म के तौर पर किया जाता है। हलवा समारोह हर साल के बजट के डाक्यूमेंट की प्रिंटिंग से पहले मनाया जाता है।

Open in App

बजट का इंतजार सभी वर्ग के लोगों को हर साल रहता है। 5 जुलाई को बजट पेश किया जाना है इसके लिए हलवा सेरेमनी के बाद बजट से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की छपाई का काम शुरू हो जाता है। हलवा सेरेमनी हो गई है। बजट के काम से जुड़े कर्मचारियों अधिकारियों सहित वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हलवा खाते हुए देखा जा सकता है। 

वित्त मंत्री और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को छोड़कर बाकी कर्मचारियों को वित्त मंत्रालय के ही ऑफिस में नजरबंद कर दिया जाता है। ये सभी अधिकारी और कर्मचारी 5 जुलाई तक बाहर के किसी भी व्यक्ति से न मिल सकते हैं न ही फोन पर बात कर सकते हैं। यहां तक कि अपने परिवार के लोगों से भी बात नहीं कर सकते। सभी के फोन जमा करा लिए जाते हैं। किसी भी तरह की आवश्यक या इमरजेंसी की स्थिति में उन्हें वहीं के एक अधिकारी की निगरानी में बात कराया जाता है। 

क्या है हलवा समारोह-हलवा समारोह का आयोजन वित्त मंत्रालय की तरफ से एक रस्म के तौर पर किया जाता है। हलवा समारोह हर साल के बजट के डाक्यूमेंट की प्रिंटिंग से पहले मनाया जाता है। किसी की भी सरकार हो इस रस्म को सभी सरकार के कार्यकाल में मनाया जाता है। 

वित्त मंत्रालय के ऑफिस में एक बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाया जाता है फिर इस हलवे को बजट के काम में लगे कर्मचारियों को बांटा जाता है। भारतीय परंपरा के अनुसार कुछ भी नया काम शुरू करने से पहले मुहं मीठा करने की परंपरा रही है। यही वजह है कि बजट को प्रिंटिंग के लिए भेजने से पहले इस परंपरा को निभाया जाता है। साथ ही भारतीय परंपरा में हलवा शुभ माना जाता है।

बजट के डॉक्यूमेंट की छपाई वित्त मंत्रालय की ही प्रिंटिंग प्रेस में होती है। 5 जुलाई को आने वाला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा।

टॅग्स :बजट 2019बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया