लाइव न्यूज़ :

हल्ला बोल रैली: बेरोजगारी-महंगाई ‘मोदी सरकार के 2 भाई’- कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 13:38 IST

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से बात करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है, ‘‘बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार के दो भाई हैं। उसके दो और भाई ईडी और सीबीआई हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देरामलीला मैदान में कांग्रेस का आज हल्ला बोल रैली चल रहा है। ऐसे में इस रैली में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने भी हिस्सा लिया है।इस दौरान कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा पर तंज भी कसा है।

Halla Bol Rally:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा पर निशाना साधा है। ऐसे में कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’ हैं। 

आपको बता दें कि कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली कर रही है। इस रैली में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं के शामिल होने की भी बात है। 

राहुल गांधी ने क्या बोला

आपको बता दें कि पार्टी की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली के आरंभ होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त, आज लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।’’ 

बेरोजगारी और महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’- जयराम रमेश

वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘आज जनता के सामने सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। हमने पांच अगस्त को जोरदार प्रदर्शन भी किया था। हम इस रैली से असंवेदनशील मोदी सरकार को संदेश भेजना चाहते हैं कि महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, इसका समाधान निकाला जाना चाहिए।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार के दो भाई हैं। उसके दो और भाई ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) हैं।’’ 

महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं- भूपेश बघेल

इस रैली को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "राहुल जी के नेतृ्त्व में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जो हल्ला बोल का आयोजन हुआ है, देशभर से लोग आए हैं। देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार इसे संज्ञान में लेगी और लोगों को महंगाई से राहत देगी।"

टॅग्स :कांग्रेसBJPराहुल गांधीट्विटरबेरोजगारीमुद्रास्फीतिInflation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे