लाइव न्यूज़ :

Haldwani Violence: 'दंगाइयों से एक-एक पाई वसूली जाएगी, किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे', बनभूलपुरा दंगे पर बोले सीएम धामी

By रुस्तम राणा | Updated: February 10, 2024 17:58 IST

शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दंगाइयों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम धामी ने कहा, देवभूमि पर हम किसी भी प्रकार की हिंसा और आराजकता को सहन नहीं किया जाएगाउन्होंने कहा, दंगाइयों पर इतनी सख्त कार्रवाई करेंगे कि यह कार्रवाई भविष्य के लिए मिसाल बन जाएगीउत्तराखंड के हिंसाग्रस्त हल्द्वानी शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है

Haldwani Violence: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते गुरुवार को हुए हल्द्वानी के बनभूलपुरा दंगे को लेकर सख्ती पेश की है। शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने दंगाइयों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, देवभूमि उत्तराखण्ड की शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। हम दंगाइयों पर इतनी सख्त कार्रवाई करेंगे कि यह कार्रवाई भविष्य के लिए मिसाल बन जाएगी।

सीएम धामी ने कहा, देवभूमि पर हम किसी भी प्रकार की हिंसा और आराजकता को सहन नहीं किया जाएगा। जिन्होंने ने भी बनभूलपुरा में सरकारी एवं निजी संपत्तियों को नुकसान किया है। उन दंगाइयों से एक-एक पाई वसूली जाएगी। फिर चाहें कोई जितना बड़ा रसूखदार क्यों न हो। जिन्होंने ने कानून तोड़ने का काम किया है, कानून उसके साथ बिना रुके, बिना झुके सख्ती से पेश आएगी। 

उत्तराखंड के हिंसाग्रस्त हल्द्वानी शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र में यह लागू रहेगा। हिंसा की घटनाओं की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच 15 दिन के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया है। मामले में पुलिस ने एसओ मुखानी, सहायक नगर आयुक्त और एसओ बनभूलपुरा की तहरीर पर 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

गौरतलब है कि हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा में 8 जनवरी को हुए उपद्रव में कई गाड़ियों को दंगाइयों ने फूंक दिया। पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए गए। जिससे पुलिस के कई जवान इस घटना में घायल हो गए। दंगे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही इस हिंसक घटना में 300 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। 

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है