हलाल बनाम झटका: गिरिराज सिंह ने हिंदुओं को 'झटका' मांस खाने की शपथ दिलाई, कहा- "हलाल खाकर 'धर्म' न बिगाड़ें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 18, 2023 08:40 AM2023-12-18T08:40:49+5:302023-12-18T08:45:25+5:30

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में मांस खाने वाले हिंदुओं से अपील की कि वो केवल 'झटका' मांस खाएं।

Halal vs Jhatka: Giriraj Singh administered oath to Hindus to eat 'Jhatka' meat, said - "Don't spoil 'religion' by eating Halal" | हलाल बनाम झटका: गिरिराज सिंह ने हिंदुओं को 'झटका' मांस खाने की शपथ दिलाई, कहा- "हलाल खाकर 'धर्म' न बिगाड़ें"

फाइल फोटो

Highlightsगिरिराज सिंह ने बेगुसराय में मांस खाने वाले हिंदुओं से अपील की कि वो केवल 'झटका' मांस खाएं उन्होंने अपने समर्थकों को शपथ दिलाई कि वे कभी भी 'हलाल' मांस खाकर अपना 'धर्म' नहीं बिगाड़ेंगेगिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं में बलि देने की परंपरा में केवल 'झटका' की प्रथा है

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगुसराय में मांस खाने वाले हिंदुओं से अपील की कि वो केवल 'झटका' मांस खाएं। इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों को शपथ दिलाई कि वे कभी भी हलाल मांस खाकर अपना 'धर्म' नहीं बिगाड़ेंगे।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार बेगुसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं उन मुसलमानों की प्रशंसा करता हूं, जो केवल 'हलाल' मांस खाते हैं। अब हिंदुओं को भी अपनी धार्मिक परंपराओं के प्रति ऐसी ही प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए औक केवल 'झटका' मांस ही खाने में प्रयोग करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हिंदुओं में बलि देने की परंपरा में 'झटका' की प्रथा है। जब भी हिंदू ' पशु बलि' देते हैं तो वे एक ही झटके में ऐसा करते हैं। इसलिए उन्हें कभी भी 'हलाल' मांस खाकर खुद को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए। उन्हें हमेशा झटका पर कायम रहना चाहिए।"

इसके साथ ही उन्होंने एक नए बिजनेस मॉडल की जरूरत पर भी जोर दिया, जिसमें बूचड़खाने और मांस बेचने वाली दुकानें केवल झटका मांस की ही बिक्री करेंगी।

मालूम हो कि पिछले महीने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के योगी सरकार का अनुसरण करते हुए बिहार सरकार से मांग की थी कि वो भी अपने यहां खाद्य उत्पादों पर हलाल प्रमाणपत्रों की आवश्यकता पर तत्काल प्रतिबंध लगाएं।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में हलाल प्रमाणीकरण और सामाजिक रूप से भेदभावपूर्ण और आतंकवादी गतिविधियों में संभावित भागीदारी के बीच कथित संबंध को लेकर अपनी चिंता जताई थी।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने जोर देते हुए कहा कि इस तरह के प्रमाणीकरण का इस्लामी मानकों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, ''हलाल सर्टिफिकेशन और बिजनेस के पीछे कोई बड़ी साजिश होने की आशंका निराधार नहीं है।''

Web Title: Halal vs Jhatka: Giriraj Singh administered oath to Hindus to eat 'Jhatka' meat, said - "Don't spoil 'religion' by eating Halal"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे