लाइव न्यूज़ :

राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 11, 2018 18:41 IST

बेमौसल बारिश और ओलावृष्टि के चलते कर्ज की मार झेल रहे किसानों को दौहरी मार झेलनी पड़ी है। 

Open in App

मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से देश के कई राज्यों के इलाकों में ओलावृष्टि हुई है। इनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल है। कुछ इलाकों में छुट-पुट लेकिन कुछ जगहों पर भारी ओलावृष्टि की खबर है, जिसके चलते फसलों को खासा नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र के परतवाड़ा के इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टी की चलते सड़कें सफेद चादर में तब्दील हो गई। 

मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हुई ओलावृष्टि के बाद तामपान में अचानक गिरवाट दर्ज की गई। राज्य के सीहोर में जिले में हुई भारी ओलावृष्टि के चलते सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम ने यू टर्न ले लिया है। बीती रात से सर्द हवाओं  का दौर शुरू हो गया है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ ही ओला वृष्टि हुई है जबकि कुछ अन्य इलाकों में आगे भी ओले गिरने की संभावना जताई है।

इसके अलावा जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सो में मौसम विभाग ने 11 से 16 फरवरी के बीच बारिश और कड़ाके की ठंड की आशंका जताई है।

मौसम विभाग की माने तो उत्तर पूर्वी एशिया में तेज हवाओं के चलते उत्तर भारत का मौसम के रुख में बदलाव के साथ 11 से 13 फरवरी के बीच बारिश और आंधी के आसार हैं। अगले तीन दिन में बूंदाबांदी, तेज बारिश या ओला वृष्टि हो सकती है। बारिश से तापमान कम होने के साथ ही एक बार फिर कुछ ठंड बढ़ सकती है।

टॅग्स :इंडियामध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशराजस्थानमहाराष्ट्रविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण